अंतरिक्ष से पृथ्वी की तरफ रहस्यमयी सिग्नल आ रहे हैं. कहीं ये सिग्नल एलियन दुनिया के तो नहीं हैं. वैज्ञानिकों ने इन सिग्नलों को 91 घंटे डिटेक्ट किया. जिसमें से 82 घंटे में 1863 सिग्नल मिले. पहले भी ऐसे सिग्नल मिलते थे लेकिन वो बेहद कम समय के लिए. इस बार ये ज्यादा मात्रा और समय तक दर्ज किए गए.

एलियन दुनिया (Alien World) से संपर्क हो गया है. ऐसा लगता तो है. क्योंकि वैज्ञानिकों को अंतरिक्ष के एक कोने से लगातार पृथ्वी आ रहे सिग्नल मिल रहे हैं. इन्हें रिकॉर्ड भी किया गया है. ये नए प्रकार के रेडियो सिग्नल हैं. जो सामान्य फास्ट रेडियो बर्स्ट (Fast Radio Burst – FRB) से अलग हैं. वैज्ञानिकों ने लगातार 91 घंटे उसी दिशा में रेडियो टेलिस्कोप से निगरानी की, जहां से सिग्नल आ रहे थे. इतने घंटों में से 82 घंटे तक 1863 सिग्नल आए.

यह सिग्नल हमारी पृथ्वी से सुदूर एक गैलेक्सी से आ रहे हैं. जिस जगह से सिग्नल आ रहे हैं, उसका नाम “FRB 20201124A” है. इसे चीन के फाइव हंड्रेड मीटर अपर्चर स्फेरिकल रेडियो टेलिस्कोप (FAST) ने पकड़ा है. इन सिग्नलों की स्टडी चीन के पेकिंग यूनिवर्सिटी के एस्ट्रोनॉमर हेंग शू कर रहे हैं. हेंग शू कहते हैं कि उस गैलेक्सी में कोई मैग्नेटार (Magnetar) यानी न्यूट्रॉन स्टार है जो यह रेडियो सिग्नल भेज रहा है. उसके पास बहुत ज्यादा मैग्नेटिक फील्ड है. FRB 20201124A अंतरिक्ष में उस तरह का तारा है, जैसे जंगल में घूमता कोई खूंखार मांसाहारी जानवर.

दुनिया भर में अलग-अलग स्थानों पर बड़े-बड़े रेडियो एंटीना लगे हैं, जो ऐसे रेडियो सिग्नलों को पकड़ते हैं.लास वेगास स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ नेवादा की एस्ट्रोफिजिसिस्ट बिंग झांग ने कहा कि इन रेडियो सिग्नलों ने हमारे होश उड़ा दिए. अब इनकी स्टडी करने के लिए अमेरिका और चीन दोनों के वैज्ञानिक एकसाथ काम कर रहे हैं. यह हमारी कल्पना से बहुत ज्यादा रहस्यमयी है. यहां से कई अलग-अलग वेवलेंथ के रेडियो सिग्नल मिल रहे हैं. जिनकी जांच की जा रही है. उन्हें समझने का प्रयास किया जा रहा है. कहीं किसी और दुनिया से हमारे लिए किसी तरह का कोई संदेश तो नहीं आ रहा है. लेकिन इन्हें समझना इतना आसान नहीं है. FRB 20201124A की गैलेक्सी हमारी आकाशगंगा जैसी ही महसूस हो रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *