आज के आधुनिक युग में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है। सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने अपना दबदबा कायम रखा है। चाहे वो क्षेत्र राजनीति का हो, खेल का हो, कला का हो या फिर वो क्षेत्र ड्राइवरिंग का हीं क्यू न हो, सभी क्षेत्रों में महिलाओं ने सफलता हासिल की है।
आज के दौर में सभी क्षेत्रों में महिलाएं पुरुषों से कदम से कदम मिलकर आगे बढ़ रही है। महिलाएं सैनिक बनकर देश की रक्षा कर रही हैं तो कुछ महिलाएं अंतरिक्ष में जाकर विज्ञान को और विकसित कर रही है। आज महिलाएं ट्रक, बस और ट्रेन हीं नहीं बल्कि प्लेन चलाकर हवा से बातें कर रही है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमे एक महिला चेहरे पर मुस्कान लेकर बड़ी मस्त अंदाज में ट्रक चलाती नजर आ रही है। इस वीडियो को देखकर लोग उस महिला की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
लोगों का कहना है कि, अगर महिलाएं ठान ले तो वो दुनिया का वो सारा कठिन काम कर सकती हैं जिस काम के लिए वर्षों से एक अवधारणा बनती आई है कि वो काम पुरुष हीं कर सकते हैं।
आत्मनिर्भर बनना चाह रही हैं महिलाएं
पहले से हीं हमारे समाज में सभी कामों को लेकर अलग- अलग अवधारणा बनी हुई है कि कौनसा काम पुरुष करेगा और कौनसा काम महिला करेगी। लेकिन आज की महिलाएं अपने कामों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना नहीं चाहती है। वे आत्मनिर्भर बनकर आगे बढ़ना चाह रही है। इसलिए आज के समय में हम यह अंदाजा नहीं लगा सकते कि कौनसा काम महिला करेगी और कौनसा काम पुरुष।
महिला की यह वीडियो कर रही है लोगों को प्रेरित
वीडियो में महिला की खुशमिजाज अंदाज देखकर लोग महिला की तारीफ करते नहीं थक रहे है। ट्रक के नंबर प्लेट को देखकर लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि यह वीडियो तमिलनाडु का है।
हमारे देश में अक्सर ड्राइवरिंग सीट पर पुरुष हीं बैठे नजर आते हैं लेकिन जब ट्रक जैसे विशाल वाहन के सीट पर महिला बैठी नजर आए तो यह चीज लोगों को प्रेरित करती है। इस वीडियो को देखकर देश की अन्य महिलाएं भी प्रेरित हो रही हैं, जो हमेशा सभी कामों के लिए पुरुषों पर निर्भर रहती है।
आईएएस अधिकारी अविनाश शरण ने ट्विटर पर किया वीडियो शेयर
आईएएस अधिकारी अविनाश शरण ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस वीडियो को शेयर किया है और कैप्शन में उन्होंने लिखा है कि, ‘ट्रक का इससे क्या मतलब कि चलाने वाला पुरुष है कि महिला’। इस वीडियो को अबतक 3 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वहीं 16 हजार से ज्यादा लोगों ने इसपर लाइक किया है।
लोग लगातार कर रहे हैं इस वीडियो को शेयर
लोग महिला के इस वीडियो को लाइक के साथ लगातार शेयर भी कर रहे हैं। साथ हीं वीडियो पर इमोजी के साथ अलग अलग टिप्पणियां भी दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि चेहरे पर एक अद्भुत मुस्कान लेकर जिस प्रकार से वो महिला ट्रक को चला रही है वो वाकई में काबिले तारीफ है तथा उसके जज्बे को सलाम है।