वीडियो के कैप्शन में नॉर्वे के राजनयिक ने लिखा- अतुल्य भारत, दुनिया का सबसे ऊंचा महादेव मंदिर। उत्तराखंड में स्थित यह मंदिर 5000 साल पुराना माना जाता है। वीडियो साझा करते हुए, राजनयिक ने भारत की सुंदरता और विविधता का प्रदर्शन किया। इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।


सोशल मीडिया पर भगवान शिव का एक मंदिर सभी का ध्यान खींच रहा है। यह मंदिर सैकड़ों साल पुराना है। उनका वीडियो नॉर्वे के एक राजनयिक ने शेयर किया है। वीडियो साझा करते हुए, राजनयिक एरिक सोलहेम ने भारत की सुंदरता और विविधता का प्रदर्शन किया।


आपको बता दें कि सोलहिम अक्सर भारत की खूबसूरत जगहों के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने हिमालय की गोद में भोलेनाथ मंदिर का एक वीडियो शेयर किया है. उनके इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. जबकि इसे 50 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. वीडियो 360 डिग्री एरियल व्यू का है।


उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया- दुनिया का सबसे ऊंचा महादेव मंदिर अतुल्य भारत। उत्तराखंड में स्थित यह मंदिर 5000 साल पुराना माना जाता है।


वीडियो में पहाड़ों के बीच में शिव मंदिर को पूरी तरह से बर्फ की चादर से ढका हुआ देखा जा सकता है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म ‘केदारनाथ’ का मशहूर गाना ‘नमो नमो…’ भी सुनाई दे रहा है. सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं.



लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कोई इसे केदारनाथ मंदिर कहता है तो कोई तुंगनाथ महादेव मंदिर। एक यूजर ने लिखा- यह तुंगनाथ मंदिर ही होगा। पंच केदार में चौथा केदार। तुंगनाथ सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है। मंदिर का रास्ता बहुत ही मनोरम है। थोड़ा ऊपर चंद्रशिला है, जो हिमालय की चोटियों का 270 डिग्री का सुंदर दृश्य प्रस्तुत करता है।



एक अन्य यूजर ने कहा- मंदिर की वास्तुकला शानदार है। मंदिर हिमस्खलन और भूकंप से भी बच गया है। एक अन्य यूजर ने लिखा- इस मंदिर का निर्माण 8वीं शताब्दी के आसपास आदि शंकराचार्य के समय में हुआ था।


हालांकि एक सरकारी साइट के मुताबिक उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित तुंगनाथ दुनिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर है और माना जाता है कि यह करीब एक हजार साल पुराना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *