इंटरनेट पर सोशल मीडिया सबसे ज्यादा मजेदार प्लेटफॉर्म है. यहां कब क्या नजर के सामने आ जाए कोई कुछ नहीं बता सकता है. हालांकि यहां हंसी-मजाक के वीडियो सबसे ज्यादा देखे और अपलोड किए जाते हैं. कई बार तो ऐसा कुछ नजर के सामने आता है कि हंसी रोकना तक मुश्किल होता है. अभी एक ऐसा ही फनी वीडियो हर तरफ धूम मचा रहा है. वीडियो एक लड़की से जुड़ा है जो मस्ती के चक्कर में ऐसी जगह फंसी कि बार-बार देखेंगे.
मस्ती के चक्कर में फंस गई लड़की
कुछ सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि मस्ती के चक्कर में लड़की ने फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी. मगर बेचारी की यही गलती भारी पड़ गई. दरअसल उसने जैसे ही नीचे छलांग लगाई वो जमीन पर आने के बजाय फेंसिंग में फंस गई. देखा जा सकता है कि लड़की की टी-शर्ट फेंसिंग में फंस चुकी है जबकि उसका शरीर यू हीं हवा में लटका हुआ है. बेचारी मदद के लिए खूब चिल्लाती है मगर पास में खड़ा उसका प्रेमी अपनी हंसी नहीं रोक पाता. वो खिलखिलाकर हंसने लगा.
बस हसंता रहा प्रेमी
प्रेमी ने अपना कैमरा ऑन किया और प्रेमिका का वीडियो बनाने लगा. प्रेमी अब प्रेमिका को फेंसिंग में फंसा हुआ देखकर खूब जोर-जोर से हंसता है. इधर लड़की का रोना बढ़ता जाता है. वो मदद के लिए बुलाती है मगर प्रेमी कहां आने वाला था. वो सिर्फ हंसता रहता है. हालांकि कुछ सेकंड बाद लड़की धड़ाम से नीचे गिर पड़ी. वो बाद में किसी तरह उठ खड़ी होती है और इस बार उसकी भी हंसी छूट जाती है.
यहां देखिए मजेदार वीडियो
फन के चक्कर में फेंसिंग में फंसी लड़की का ये मजेदार वीडियो हर तरफ छाया हुआ है. वीडियो पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं. मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर beautiful_world_pixs नाम के हैंडल से भी साझा किया गया है. वीडियो अभी तक हजारों की तादाद में लाइक और व्यूज बटोर चुका है.
