भारत एक जुगाड़ प्रधान देश है, यहां आए दिन सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक जुगाड़ देखने को मिलते रहते हैं. इसी क्रम में एक वीडियो ने इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है, जिसमें देखा जा सकता है कि कबाड़ (स्क्रैप) से बने एक 7 सीटर वाला वाहन में कुछ लड़के सवार हैं. वीडियो में बाइक चलाने वाले ने बतया कि उसने 7 सीटर वाली गाड़ी बनाई है, जो सौर उर्जा से चलती है. यह 200 किमी तक जाने में सक्षम है. इसे बनाने में 8-10 हजार रुपए खर्च हुए हैं.

लड़के ने कबाड़ से बना दी सस्ती 7 सीटर बाइक

इस वीडियो को बड़े उद्योगपति आरपीजी एंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा “एक इनोवेशन प्रोडक्ट में इतना खूबियां, स्क्रैप से बनी, सात सीटर वाहन, सौर ऊर्जा से चलती है और धूप से भी बचाती है. इस तरह के कम खर्च में तैयार होने वाले प्रोडक्ट मुझे हमारे भारत पर गर्व करने के लिए प्रेरित करते हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं,और अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

हर्ष गोयनका बोले- ‘इनोवेशन एक, खूबियां अनेक’

पहले भी 7 सीटर साइकिल का वीडियो हुआ था वायरल

बता दें कि कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक और वीडियो में एक 7 सीटर साइकिल काफी चर्चा का विषय बनी हुई थी. इस पर आराम से 7 लोग बैठ सकते हैं. साथ ही, साइकिल के पीछे की ओर एक बैटरी रखी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *