बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने भारत में 2018 में सोशल मीडिया पर #MeToo की शुरुआत की थी। इस बीच एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया। एक्ट्रेस के मुताबिक नाना पाटेकर ने 2009 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान तनुश्री के काफी करीब जाने की कोशिश की थी. नाना पाटेकर पर लगे इस आरोप ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया.
जिसके बाद तनुश्री लगातार अपने पोस्ट और इंटरव्यू के जरिए बॉलीवुड माफिया पर बोलती रही हैं। वहीं अब तनुश्री दत्ता ने एक लंबे पोस्ट से एक बार फिर तहलका मचा दिया है. तनुश्री ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में नाना पाटेकर से लेकर सुशांत सिंह राजपूत तक के बारे में बात की है।
इंस्टा पोस्ट में तनुश्री ने लिखा, “अगर मुझे कभी कुछ हो जाता है, तो #MeToo के आरोपी नाना पाटेकर, उनके वकील, सहायक और उनके बॉलीवुड माफिया साथी जिम्मेदार हैं! बॉलीवुड माफिया कौन है? वही लोग जिनके नाम बार-बार सामने आए एसएसआर मौत का मामला।” .(प्रत्येक के पास एक ही आपराधिक वकील है)।’
पोस्ट में आगे लिखा गया, “इन लोगों की फिल्में न देखें, इनका बहिष्कार करें। मेरे और पीआर के बारे में फर्जी खबरें फैलाने वालों के पास जाएं। वे लोग भी इन लोगों के साथ इस अभियान में शामिल हैं। इनकी जिंदगी नर्क बनाओ। क्योंकि, वे लोग लोगों ने मुझे बहुत परेशान किया है। भले ही कानून और न्याय ने मुझे विफल कर दिया है, मुझे इस महान राष्ट्र के लोगों पर भरोसा है।”
