आजकल के आधुनिक दौर में हर क्षेत्र में सोशल मीडिया एक अहम भूमिका निभा रहा है। दुनिया भर के सेलिब्रिटीज़ सोशल मीडिया का प्रयोग जनता से जुड़ने के लिए करते हैं।

ऐसी ही एक सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर और फैशन मॉडल हैं, हॉलीलूयाह। 29 वर्षीय हॉली ओरेगॉन की हैं। सोशल मीडिया पर इन्होंने अपने पोस्ट और फिटनेस से धमाल मचा रखा है।आजकल के आधुनिक दौर में हर क्षेत्र में सोशल मीडिया एक अहम भूमिका निभा रहा है। दुनिया भर के सेलिब्रिटीज़ सोशल मीडिया का प्रयोग जनता से जुड़ने के लिए करते हैं।

ऐसी ही एक सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर और फैशन मॉडल हैं, हॉलीलूयाह। 29 वर्षीय हॉली ओरेगॉन की हैं। सोशल मीडिया पर इन्होंने अपने पोस्ट और फिटनेस से धमाल मचा रखा है।

फोर्ब्स जैसी मैगज़ीन ने इन्हे विश्वकेटॉप 10 फैशनइनफ्लूएंसर की लिस्ट में शामिल किया है। तब से इनकी पहचान को एक नई उड़ान मिल गई है। नीचे उन सभी कारणों का उल्लेख है कि आपको इस सेलिब्रिटी को क्यों फॉलो करना चाहिए।

शुरुआती दिनों में जब हॉली लूयाह अपने शहर सलेम ओरेगॉन से लॉस एंजेलिस आईं तो सिर्फ इंस्टाग्राम से ही उन्हें पॉपुलैरिटी नही मिली। बल्कि उनका मकसद इस शहर में अपने सपनों को पूरा करना था। 18 साल की उम्र में सिंगर बनने का सपना संजोने वाली हॉली फैशन की दुनिया में पहुंच गई। धीरे धीरे अपने आउटफिट के कारण वो इंस्टाग्राम पर पहचाने जाने लगीं।
ये कहना सही होगा कि लाखों लोग उनके जैसे आउटफिट और पहनावे को अपनाने को कोशिश करते हैं। साथ ही कई लोग उनके जैसी दिखने के लिए खुद को फिट रखने का प्रयास भी करते हैं।

ये लूसी हेल, एरियल विंटर, करेउचे ट्रेन और ड्राया मिशेल जैसे हाई प्रोफाइल सेलिब्रिटीज़ को स्टाइल करती आई हैं। जे लेनो के साथ भी उन्होंने तस्वीर खिंचवाई है। और तो और जेमी फॉक्स की 4 जुलाई की पार्टी में भी उन्हें सादर आमंत्रित किया है। सोचिए आज उनके 3.3 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर हैं।
सन् 2018 में हॉली ने अपना खुद का ब्रांड शुरू किया जिसका नाम ‘लूयाह बाई हॉली’ रखा। उन्होंने फैशन नोवा के साथ साथ कई अन्य ब्रांड्स के साथ कॉलेबोरेशन किया। साथ ही कई ब्रांड्स के लिए मॉडलिंग भी की। इतना ही नहीं उन्होंने गुड अमेरिकन, प्रेटी लिटिल थिंग और ओह पॉली के साथ भी काम किया।

वह अपने सिद्धांतों और मूल्यों के प्रति सजग रहती हैं। सभी के प्रति दया भाव, खुद के प्रति सच रहना और कड़ी मेहनत करना उनके सिद्धांतों में से कुछ हैं। यही असल मायनों में उनकी सफलता का राज़ है।
योग और गायन (सिंगिंग) उनके पसंदीदा शौक हैं। जब वह छोटी थीं तो हमेशा बड़े होकर एक अभिनेत्री और गायक बनने का सपना संजोती थी। उनके हिसाब से आज भी संगीत से उन्हे प्रेरणा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *