वर्तमान समय में सीमेंट का इस्तेमाल कर अधिक-से-अधिक मॉडर्न घरों का निर्माण किया जा रहा है। यदि घरों की तुलना की जाए तो सीमेंट के घरों के अपेक्षा मिट्टी के घर अधिक फायदेमंद होते हैं।

आज के समय में मिट्टी के घरों का प्रचलन फिर से लौट रहा है। महानगरों में बड़ी-बड़ी बिल्डिंग्स में रह रहे लोग भी अब सुकून की तलाश में मिट्टी के घर की तरफ रुख कर रहे हैं। इसकी विशेषता यह है कि मिट्टी के घर ताजगी देने के साथ ही सीमेंट से अधिक मजबूत भी होते हैं।

आइये जानते हैं उन 7 कारणों को जो मिट्टी के घर को सीमेंट से बने घर की तुलना में बेहतर बनाते हैं।

मिट्टी के घर वातानुकूलित होते हैं
मिट्टी से निर्मित घरों को नेचुरल हाउस भी कहा जाता है, क्योंकि मिट्टी से बने घर सर्दी के मौसम में गर्मी और गर्मी के मौसम में ठंडक देते हैं। सर्दियों के मौसम में मिट्टी के घर सूरज से उनकी रोशनी सोख लेते हैं और रात को गर्मी देते हैं। जबकि गर्मी के मौसम में हवा की नमी को सोखते हैं और रात को घर को ठंडा रखते हैं।

कम लागत में निर्मित
सीमेंट से निर्मित घरों की तुलना में मिट्टी से बने घर की लगात काफी कम होती है। साथ ही यह इको-फ्रेंडली भी होता है। मिट्टी के घर को कम खर्च में तैयार किया जा सकता है इसलिए इसे गरीब आदमी भी आसानी से बनवा सकता है।

पर्यावरण के लिए होता है फायदेमंद
आजकल बन रहे मॉडर्न घरों में अत्यधिक मात्रा में लोहा, प्लास्टिक, तांबा आदि का इस्तेमाल हो रहा है जो पर्यावरण में जल्दी नष्ट नहीं होते हैं। जबकी मिट्टी से बने घरों में इन सभी सामग्रियों का इस्तेमाल नहीं होता है इसलिए वे सरलता से पर्यावरण में मिल जाते हैं। मिट्टी के घर (Mud Houses) को रिसायकल करने के बाद उन सामग्रियों को पुन: इस्तेमाल में लाया जा सकता है।


सेहत के लिए लाभदायक
मिट्टी घरों में ऑक्सीजन भरपूर मिलता है, जिससे किसी प्रकार की बदबू नहीं आती है और सांस लेने में भी कोई तकलीफ नहीं होती है। आजकल के समय में देखा जाता है कि सीमेंट से बने घर यदि अत्यधिक समय के लिए बंद पड़ जाएं तो उन्हें फफूंद लग जाती हैं और उनसे बदबू आने लगती हैं। लेकिन मिट्टी के घर कितने भी समय के लिए बंद पड़ जाए या खाली पड़े हो उनसे बदबू नहीं आती है।



आपदा प्रतिरोधी

भूकंप दुनिया में सबसे खतरनाक आपदा होता है, क्योंकि वह मिनटों में बड़ी तबाही ला देता है जिससे जान-माल को बेहद क्षति पहुंचती है और सबकुछ नष्ट हो जाता है। ऐसे में मिट्टी के घर आपदा प्रतिरोधी होते हैं। भूकंप आने पर इनमें दरारें नहीं पड़ती है। यदि वह घर गिर भी जाए तो अधिक क्षति नहीं पहुंचता है। -Mud Houses

इन सभी कारणों को देखते हुए हम यह कह सकते हैं कि सीमेंट के घर की तुलना में मिट्टी के घर अधिक फायदेमंद होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *