साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने कुछ महीने पहले एक बयान दिया था, जिस पर जमकर हंगामा हुआ था। उन्होंने कहा था कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है! इस स्टेटमेंट के बाद सोशल मीडिया पर लोग दो वर्ग में बंट गए थे। किसी ने एक्टर को सही ठहराया था तो कइयों ने इस पर आपत्ति जताई थी। हालांकि, उन्होंने बाद में सफाई देते हुए कहा था कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया। खैर बात आई गई हो गई। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि महेश बाबू जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वो ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों के फेमस डायरेक्टर एसएस राजामौली की अगली फिल्म में नजर आएंगे, जो पैन-इंडिया लेवल पर बनेगी। आइये जानते हैं इस बारे में सारी डिटेल्स।

‘बॉलीवुड मुझे अफोर्ड नहीं कर सकता…’ ये दावा करने के महीनों बाद तेलुगू सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) एक बार फिर चर्चा में हैं। अब ऐसा लग रहा है कि एक्टर फाइनली अपने शब्दों को वापस ले रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू अब हिंदी-स्पीकिंग ऑडियंस का भी दिल जीतने के लिए अब पूरी तरह तैयार हैं। कहा जा रहा है कि वो फेमस फिल्ममेकर SS Rajamouli की अगली पैन-इंडिया मूवी में एक्टिंग करने के लिए तैयार हैं।

एसएस राजामौली (SS Rajamouli next pan-Indian film) ने ‘बाहुबली’ जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी बनाई थी। इसके बाद इसका दूसरा पार्ट भी बनाया, जो उससे भी ज्यादा ब्लॉकबस्टर रहा। इसी साल उनकी ‘RRR’ रिलीज हुई, जिसमें राम चरण और जूनियर एनटीआर नजर आए। उनके साथ हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स अजय देवगन और आलिया भट्ट भी थे। ये फिल्म भी सुपरहिट रही। ऐसा लग रहा है कि राजामौली का शो अभी खत्म नहीं हुआ है। वो एक और शानदार फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। प्रभास, राम चरण और जूनियर एनटीआर जैसी हस्तियों के साथ काम करने के बाद अब वो Sarkaru Vaari Paata स्टार के साथ काम करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

महेश बाबू (Mahesh Babu Bollywood Debut) हाल ही में Sarkaru Vaari Patta में नजर आए। हालांकि, ये मूवी हिंदी में रिलीज नहीं हुई। इसी तरह उनकी अपकमिंग मूवी SSMB28 भी हिंदी में डब नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए, क्योंकि वो जल्द ही एसएस राजामौली की अगली फिल्म के साथ हिंदी में अपनी शुरुआत करेंगे। इस मूवी का प्लॉट, कास्ट और बाकी डिटेल्स आना अभी बाकी है। फैंस महेश और राजामौली की तरफ से ऑफिशियल अनाउंसमेंट का बेसब्र होकर इंतजार कर रहे हैं।

इस साल की शुरुआत में महेश बाबू तब चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने ये कह दिया था कि बॉलीवुड उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकता है। ये बात उन्होंने Adivi Sesh की ‘मेजर’ फिल्म के प्रमोशन के वक्त कही थी, जब उनसे बॉलीवुड में डेब्यू करने के बारे में पूछा गया था। महेश बाबू के इस बयान ने एक बहस छेड़ दी थी। उन्होंने कहा था कि हिंदी में कई ऑफर मिले हैं, लेकिन वे (हिंदी फिल्म इंडस्ट्री) उन्हें अफोर्ड नहीं कर सकते हैं। उन्होंने आगे ये भी कहा था कि वो अपना और दूसरों का समय बर्बाद नहीं कर सकते। वे कभी तेलुगू सिनेमा नहीं छोड़ सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *