विदेशी टीमों में भारतीय मूल के खिलाड़ियों का होना कोई नई बात नहीं है। एशिया देशों की क्रिकेट टीमों को छोड़ दिया जाएं तो तमाम विदेशी टीमों में भारतीय मूल के क्रिकेट खिलाड़ी दिख जाते हैं और अच्छे खासे योगदान भी दे रहे हैं। ऐसा ही एक बार फिर हो रहा है जब इंग्लैंड क्रिकेट टीम में भारतीय मूल के क्रिकेट खिलाड़ी को शामिल किया गया है।, जिसे श्रीलंका दौरे के लिए चुना गया है।

कभी पिता आरपी सिंह सीनियर भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेला करते थे, लेकिन हमेशा से सितारों से सजी हुई टीम के आरपी सिंह अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए। इसलिए वे भारत में क्रिकेट छोड़कर इंग्लैंड जाकर बस गए। फिर उन्होंने वहां क्रिकेट कोचिंग ली और क्रिकेट क्लब के कोच बन गए और अपने बच्चों को भी क्रिकेट की बारिकियों से परिचय करवाया, जिसका परिणाम यह रहा कि आरपी सिंह का बेटा हैरी सिंह को इंग्लैंड अंडर-19 टीम में श्रीलंका दौरे के लिए चुन लिया गया।
आपको बता दें कि, इंग्लैंड वाले आरपी सिंह सीनियर वह नहीं है, जो 80 के दशक में भारत के लिए 2 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। ये दोनों मैच उन्होंने 1986 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले थे। जब बाद में इसी नाम का एक नया खिलाड़ी भारतीय और अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में आया तो इन्हें आरपी सिंह सीनियर कहा जाने लगा। इसके अलावा, टी20 वर्ल्ड कप 2007 चैम्पियन को आरपी सिंह जूनियर के नाम से जाना जाता है।

आरपी सिंह सीनियर के बेटे हैरी सिंह की यह है काबिलियत:
आरपी सिंह सीनियर के बेटे हैरी सिंह बल्लेबाजी करते हुए स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं। फिलहाल वह इंग्लिश काउंटी क्रिकेट में लंकाशायर सेकेंड इलेवन की ओर से पारी की शुरुआत करते हुए नजर आते हैं।

आरपी सिंह सीनियर को अपने बेटे पर गर्व:
आरपी सिंह सीनियर के मुताबिक शुरुवात में उनके बेटे हैरी की रुचि सिर्फ गेंदबाजी में थी। लेकिन फिर उन्होंने हैरी को बल्लेबाजी करने को कहा, क्योंकि टीम में ऑलराउंडर की भूमिका बेहद अहम होती है। उनके बेटे ने भी अपने पिता की बातों को गंभीरता के साथ लिया और आज इंग्लैंड अंडर-19 टीम का हिस्सा बनकर अपने पिता का नाम रौशन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *