Success Story Of IAS Topper Meera K: आज आपको यूपीएससी (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा 2020 में ऑल इंडिया रैंक 6 हासिल करने वाली मीरा (Meera k) के बारे में बताएंगे. केरल की रहने वाली मीरा ने गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज त्रिशूर से बीटेएक की डिग्री हासिल करने के बाद यूपीएससी की तैयारी शुरू की. मीरा को सफलता चौथे प्रयास में मिली. हालांकि, उन्होंने असफलता मिलने पर हिम्मत नहीं हारी और अपनी मंजिल हासिल की. आज आपको मीरा के यूपीएससी के सफर के बारे में बता रहे हैं.
मीरा का मानना है कि सबसे पहले आपको यूपीएससी के प्रीलिम्स एग्जाम की तैयारी पर फोकस करना चाहिए. इसके लिए आप करंट अफेयर्स को बेहतर बनाएं, इसके लिए नियमित रूप से न्यूज़पेपर पढ़ें. इसके अलावा अपना बेस मजबूत करने के लिए एनसीईआरटी की किताबें जरूर पढ़ें, खासतौर से भूगोल के लिए. प्रीलिम्स के रिवीजन के लिए छोटे-छोटे नोट्स जरूर बनाएं. आप अपनी क्षमताओं के अनुसार स्ट्रेटेजी बनाएं और सही रास्ते पर आगे बढ़ें.
मीरा के मुताबिक उन्होंने सिलेबस को समझा और अपना स्टडी मैटेरियल तैयार किया. वे कहती है कि बेहतर रणनीति के साथ तैयारी में जुटें और कड़ी मेहनत करें. पहले तीन प्रयासों में उन्हें असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अपने लक्ष्य की तरफ बढ़ते रहे. उन्होंने चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया और सिविल सेवा का सपना पूरा कर लिया. मीरा का मानना है कि असफलताओं से सबक लेकर आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से इसका फायदा आपको मिलेगा.
