भारत अपनी 75वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ मना रहा है। 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस 2022 की तैयारियां जोरों पर हैं और लगभग पूरी हो चुकी हैं. इस बीच देशभर में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ अभियान भी चल रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सरकार स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चला रही है। लोग अपने घरों और संस्थानों पर तिरंगा झंडा फहराते हैं।
‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर देशभर में खासा उत्साह है। वहीं, ओडिशा में लोगों में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। भुवनेश्वर में 1 किमी लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ रैली निकाली गई।

इसके अलावा #HarGharTiranga अभियान के तहत श्रीनगर की डल झील में तिरंगा शिकारा रैली का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा सेवा एवं खेल विभाग, यूटी द्वारा किया गया था। शिकारा रैली को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अभियान के तहत सरकार ने सभी लोगों से 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों या संस्थानों में तिरंगा फहराने की अपील की है. डाक विभाग भी राष्ट्रीय ध्वज बेचकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में अहम भूमिका निभा रहा है।
