Rahul Dravid Tested Covid-19 Positive: एशिया कप 2022 से ठीक पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. मुख्य कोच राहुल द्रविड़ कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. बताया जा रहा है कि वो यूएई नहीं जाएगी. मंगलवार सुबह जब टीम दुबई के लिए रवाना हुई तो वो नजर नहीं आए थे. एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त को हो रही है लेकिन भारत को अपना पहला मैच 28 तारीख को बाबर आजम की कप्तानी वाली भारतीय टीम के खिलाफ खेलना है.Also Read – Asia Cup 2022: यूएई के लिए रवाना हुई टीम इंडिया, 28 को पाकिस्तान से बड़ा मुकाबला
द्रविड़ कोरोना वायरस की चपेट में कब आए हैं इसकी जानकारी तो अभी नहीं मिल पाई है. मंगलवार सुबह जब वो टीम के साथ यूएई रवाना नहीं हुए तब इसे लेकर सवाल किए गए. इस दौरान यह जानकारी मिली कि द्रविड़ कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं. इस बड़े टूर्नामेंट में टीम की तैयारियों को देखते हुए यह एक बुरी खबर है क्योंकि भारत के सामने एशिया कप में पहली चुनौती ही पाकिस्तान के खिलाफ है. इस हाई वोल्टेज मैच के दौरान फैन्स का काफी दबाव होता है. ऐसे में द्रविड़ की मौजूदगी टीम के लिए काफी अहम होती. Also Read – भारत vs पाकिस्तान: इन क्लासिक टकराव ने भारत-पाकिस्तान मैचों में लगाया है और भी तड़का
वीवीएस लक्ष्मण को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
राहुल द्रविड़ की गैरमौजूदगी में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण को यूएई में कार्यवाहक मुख्य कोच की जिम्मेदारी मिल सकती है. लक्ष्मण पहले भी कई मौकों पर भारत के लिए ऐसा कर चुके हैं. जिम्बाब्वे दौरे पर भारतीय टीम वीवीएस लक्ष्मण की कोचिंग में ही खेल रही है. वो इससे पहले आयरलैंड में भी कार्यवाहक मुख्य कोच बनकर युवा टीम के साथ गए थे.
