तमिलनाडु की एक लड़की और एक बांग्लादेशी लड़की की शादी इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। तमिलनाडु की सुभिक्षा सुब्रमणि ने बुधवार को अपनी बांग्लादेशी पार्टनर टीना दास से शादी कर ली। शादी चेन्नई में पारंपरिक तमिल रीति-रिवाजों के साथ हुई।

कनाडा में रहने वाली सुभिक्षा ने कहा कि हमने नहीं सोचा था कि जो सपना हमने देखा वह पूरा होगा। सुभिक्षा की पत्नी टीना भी बांग्लादेश के एक हिंदू परिवार से हैं और कनाडा में रहती हैं। सुभिक्षा पेशे से सीए हैं।उन्होंने कहा कि मैंने 19 साल की उम्र में अपने माता-पिता से कहा था कि मैं समलैंगिक हूं।
सुभिक्षा के माता-पिता को समलैंगिक समुदाय के बारे में तब पता चला जब वे कनाडा गए। उनकी मां कहती हैं, “हमें डर था कि भारत में रहने वाले हमारे रिश्तेदार हमारे साथ संबंध तोड़ लेंगे अगर उन्हें पता चला कि सुभिक्षा समलैंगिक है। लेकिन आखिरकार हमने सोचा कि, अगर हमारे बेटी खुश रहना चाहती है तो समाज की परवाह करने की जरूरत नहीं है। सुभिक्षा की पत्नी टीना कहती हैं, हम बांग्लादेश के एक छोटे से शहर से आते हैं और जब मैं 19 साल की थी तब मेरी शादी हो गई थी। मेरी समलैंगिकता को एक बीमारी के रूप में माना जाता था। उसके बाद हम 2003 में अपनी बहन की वजह से कनाडा आ गए।
उसके बाद टीना और सुभिक्षा की मुलाकात एक डेटिंग ऐप पर हुई। टीना और सुभिक्षा के रिश्ते के चलते टीना के परिवार ने उससे नाता तोड़ लिया, लेकिन बाद में समय के साथ मतभेद दूर हो गए। अब जबकि दोनों की शादी हो चुकी है तो दोनों बच्चियों के घरवाले इस बात से खुश हैं.
