बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘वीर सावरकर’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. रणदीप अपने लुक्स और कैरेक्टर को लेकर बहुत मेहनत करते हैं. कुछ ऐसा ही उन्होंने कर दिखाया है अपने इस नए प्रोजेक्ट के लिए. अभिनेता ने वीर सावरकर का किरदार निभाने के लिए काफ़ी वजन कम किया है.

बता दें कि रणदीप हुड्डा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ में अपने किरदार के लिए जबरदस्त बॉडी ट्रांसफ़ॉर्मेशन किया है. एक इंटरव्यू के दौरान रणदीप ने बताया कि सिर्फ़ इस रोल के लिए उन्होंने कुल 18 किलो वजन कम किया.

सावरकर के जीवन पर बनी इस फिल्म में हुडा लीड रोल में हैं. इस प्रोजेक्ट के लिए रणदीप ने कितनी मेहनत की है, इसका अंदाजा आप उनकी ट्रांसफ़ॉर्मेशन वाली तस्वीर से लगा सकते हैं.

इस तस्वीर में रणदीप लिफ्ट में खड़े हुए नजर आ रहे हैं. तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने उसके कैप्शन में लिखा है कि “हम सभी को कभी न कभी लिफ्ट की आवश्यकता होती है.”
वहीं उनकी तस्वीर देखकर लोग हैरान हो गए. देखते ही देखते यह तस्वीर वायरल हो गई. लोग उनकी मेहनत की सराहना कर रहे हैं. वैसे रणदीप ने ऐसा कोई पहली बार नहीं किया है. उन्होंने साल 2016 में आई फिल्म सरबजीत के लिए भी मात्र 28 दिनों में 18 किलो वजन घटाया था. इससे आप अभिनेता के अपने कैरेक्टर के लिए उसके डेडीकेशन का अंदाजा लगा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *