रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने सेना के साथ मिलकर एक खास तरह का रॉकेट सिस्टम तैयार किया है. दावा किया जा रहा है कि ये रॉकेट सिस्टम हर 4 सेकेंड में एक मिसाइल लॉन्च करने में सक्षम है. पिनाका एमके- I और पिनाका एरिया डेनियल मुनिशन नामक इन रॉकेट सिस्टम का हाल ही में सफल परीक्षण किया गया.

पोखरण फायरिंग रेंज में परीक्षा की कसौटी पर खरे उतरे ये रॉकेट सिस्टम 44 सेकेंड में 12 मिसाइलें लॉन्च कर सकता है. वहीं इसकी रेंज 7 किलोमीटर के नजदीकी टारगेट से लेकर 90 किलोमीटर दूर तक है. इस रॉकेट लॉन्चर के तीन वेरिएंट्स बनाए गए हैं- MK-1, MK-2 और MK-3, जोकि अलग-अलग रेंज में मार कर सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक ‘पिनाका’ को भारत की सीमाओं पर तैनात किया जाएगा ताकि दुश्मन की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके. इस मिसाइल रेजिमेंट को 2024 तक शुरू करने की योजना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *