Asia Cup : कल दुबई (Dubai) में पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) का रोमांचक मैच हुआ था. इस दौरान जहां खिलाड़ी मैदान पर भिड़े नजर आए तो वहीं मैदान के बाहर दोनों क्रिकेट टीमों के फैंन्स का आपस में टकराव हो गया. इस दौरान पैवेलियन में जमकर हंगामा हुआ और फैंस एक दूसरे पर लात-घूंसे चलाते हुए और कुर्सियां फेंकते नजर आए.
बता दें कि पाकिस्तान ने मैच में अफगानिस्तान को शिकस्त दी थी. वहीं मैच खत्म होते ही दुबई का पैवेलियन आखड़े में तब्दील हो गया. अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के हारते ही फैन्स बौखला गए और पैवेलियन में रखी कुर्सियों को उखाड़-उखाड़कर फेंकना शुरु कर दिया. इस दौरान अफगानी क्रिकेट टीम के फैंस कुर्सियों को तोड़कर पाकिस्तानियों की तरफ फेंकने लगे.
शोएब अख्तर ने फैंस की भिंडत का वीडियो किया शेयर
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के इस मैच के करीब एक घंटे बाद शोएब अख्तर ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “ देखिए अफगान प्रशंसक क्या कर रहे हैं यह ऐसी घटना है, जो वे पहले भी कई बार कर चुके हैं. यह एक खेल है और यह उम्मीद की जाती है कि इसे सही खेल भावना के साथ ही खेला जाएगा. @ShafiqStanikzai आपकी जनता और आपके खिलाड़ियों को अभी बहुत कुछ सीखना है, यदि वे खेल में आगे बढ़ना चाहते हैं.”
पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमी खुद को बचाते नजर आए
वहीं फैंस के बीच हुए टकराव के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेट प्रेमी खुद को बचाते नजर आए.लेकिन जो भी पाकिस्तानी सामने आ रहा था वह अफगानियों के गुस्से का शिकार होता नजर आया. इस दौरान अफगानिस्तानी क्रिकेट फैंस ने जमकर तोड़फोड़ की.हलांकि इस टेंशन की शुरुआत भारत-अफगानिस्तान मैच के दौरान हो गई थी.
This is what Afghan fans are doing.
This is what they've done in the past multiple times.This is a game and its supposed to be played and taken in the right spirit.@ShafiqStanikzai your crowd & your players both need to learn a few things if you guys want to grow in the sport. pic.twitter.com/rg57D0c7t8— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) September 7, 2022
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हराया
बता दें कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को एक विकेट से हराकर फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है. लेकिन मैच का आखिरी ओवर काफी रोमांचक रहा. 19वें ओवर में पाकिस्तानी खिलाड़ी आसिफ अली और अफगानी खिलाड़ी फरीद अहमद भिड़ गए.आसिफ ने फरीद को बल्ला दिखा दिया, जिसे लेकर दोनों के बीच बहस भी बाद में मौजूद खिलाड़ियों ने दोनों खिलाड़ियों को हटाया.
