Virat Kohli 71st Century: एशिया कप 2022 से टीम इंडिया भले बाहर हो गई हो, लेकिन उसके लिए राहत की खबर है कि टी-20 वर्ल्ड कप से पहले स्टार बल्लेबाज विराट कोहली फॉर्म में आ गए हैं। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ सुपर-4 मैच में अपने टी-20 करियर का पहला शतक जड़ा। मैच में उन्होंने 200 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का 71वां शतक है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्होंने लगभग 3 साल बाद शतक जड़ा है। इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकी पोटिंग की बराबरी कर ली है।
पोंटिंग के भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 71 शतक हैं। कोहली अब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 100 शतक के रिकॉर्ड से बस 29 शतक दूर हैं। इस मैच से पहले उन्होंने आखिरी बार 23 नवंबर 2019 को पिंक बॉल टेस्ट में बांग्लादेश के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा था। टी-20 में शतक जड़ने वाले वह छठे भारतीय बल्लेबाज हैं।
The milestone we'd all been waiting for and here it is!
71st International Century for @imVkohli ??#AsiaCup2022 #INDvAFGpic.twitter.com/hnjA953zg9
— BCCI (@BCCI) September 8, 2022
इससे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव ने यह करनामा किया। हुड्डा और सूर्यकुमार ने इसी साल शतक जड़ा है। उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह एक टी-20 मैच भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2017 में 118 रन बनाए थे।
अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका को समर्पित किया शतक
कोहली ने 71 वें शतक को पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका को समर्पित किया। उन्होंने कहा, “यह शतक अनुष्का और बेटी वामिका को को समर्पित है, जो मेरे साथ खड़ी रहीं। जब मैं वापस आया तो मैं हताश नहीं था। भगवान ने मुझे अतीत में जो दिया है उसके लिए मैं आभारी हूं। ब्रेक एक आशीर्वाद था, मैं अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन करना चाह रहा था। जब मैं वापस आया और नेट्स में बल्लेबाजी की तो मुझे लगा कि पुरानी लय वापस आ रही है।”
