भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। आज का राहुकाल प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक। इसके साथ ही आज अनन्त चतुर्दशी का पर्व मनाया जा रहा है। भगवान विष्णु की कृपा से आज हर काम में सफलता प्राप्त होगी। जानिए राशि के अनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
मेष राशि के जातक जो नौकरी ढूंढ रहे हैं उन्हें आज सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही व्यापार में लाभ मिलेगा आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। अपने आत्मविश्वास को थोड़ा उच्च स्तर पर रखने की कोशिश करें। तभी आप अपने लक्ष्यको पा सकते हैं। हर एक चीज तुरंत नहीं मिल सकती गै। इसलिए थोड़ा धैर्य और मेहत के साथ कार्य करें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके हुए कार्य पूरे होगे।|
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। धैर्य के साथ काम करें, तो सफलता जरूर हासिल होगी। अटके हुए कार्य पूरे होगे।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल में आपके कार्य की प्रशंसा होगी, जिससे आप पदोनन्ति के हकदार हो सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार में निवेश करना लाभकारी साबित होगा।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यापार में कई गुना अधिक मुनाफा मिलने के आसार नजर आ रहे हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। बिजनेस को लेकर थोड़ी भागदौड़ रहेगी।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार का सहयोग मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। लंबे समय से जिस कार्य में लगे हुए है। अब उसमें सफलता प्राप्त होगी।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)|
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में भी पदोन्नति मिल सकती है।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। आपके काम की प्रशंसा की जाएगी।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। कार्यस्थल में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। आपकी मेहनत का फल अवश्य ही मिलेगा।
