‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सिटकॉम आजकल काफी सुर्खियों में आया हुआ है. शो में बबीता जी का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने भी फैन्स को सरप्राइज दिया है. नए हेयरस्टाइल में मुनमुन नजर आ रही हैं. फैन्स भी इनके नए लुक को बेहद पसंद कर रहे हैं. मुनमुन पर आजकल कोरियन ड्रामा सीरीज देखने का खुमार चढ़ा हुआ है.
टीवी का पॉपुलर सिटकॉम ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ का आजकल काफी बज बना हुआ है. इस शो से जुड़े किरदार सोशल मीडिया पर चर्चित हो रहे हैं. शैलेश लोढ़ा के शो को अलविदा करने के बाद नए तारक मेहता की शो में एंट्री, दयाबेन की वापसी को लेकर चर्चा, सुगंधा मिश्रा की शो में दिलचस्प कॉमेडी और मिसेस पोपटलाल की शो में एंट्री को लेकर भी टीवी इंडस्ट्री के गलियारों में बातें हो रही हैं. इसी बीच बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता की लेटेस्ट फोटोज वायरल होने लगी हैं.
मुनमुन दत्ता आजकल कोरियन ब्यूटी बन गई हैं. एक्ट्रेस ने हाल ही में नया हेयरकट कराया है. कोरियन ड्रामाज क्योंकि मुनमुन दत्ता आजकल काफी देख रही हैं, ऐसे में उन्होंने फ्रिंज लुक खुद को दिया है. यह स्टाइल उनकी फेवरेट एक्ट्रेस डायना गोम्ज और शिन हा-री से प्रेरित है. मुनमुन दत्ता ने जो खुद की दो फोटोज शेयर की हैं, उसमें उन्होंने ऑरेंज टी-शर्ट में देखा जा सकता है. फोटो में अपने नए लुक को फ्लॉन्ट करते हुए मुनमुन दत्ता मुस्कुरा रही हैं.
