मोहाली की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं के अश्लील वीडियो कथित तौर पर वायरल होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. वीडियो ऑनलाइन शेयर करने वाली छात्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है. अब इस मामले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हॉस्टल की वार्डन आरोपी छात्रा को फटकार लगाती नजर आ रही है.

गुस्से में दिख रही वार्डन हॉस्टल में आरोपी लड़की से कहती नजर आ रही है, ”…बेशर्म कहीं की. किसने बोला तुझसे वीडियो बनाने के लिए…तेरे को आज ही सस्पेंड करेंगे…कितना गंदा, घिनौना काम कर रही है तू…” देखें पूरा Video:-

दरअसल, आरोप है कि छात्रा ने अपने साथ रहने वाली लड़कियों की नहाते के दौरान 50-60 वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करके शिमला के रहने वाले बॉयफ्रेंड को भेज दीं. इसके बाद उस लड़के ने कथित तौर पर वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं.

उधर, आरोपी छात्रा ने पुलिस को पूछताछ में बताया है कि उसने सिर्फ अपना ही वीडियो भेजा है, किसी दूसरी छात्रा का वीडियो नहीं बनाया है. लेकिन यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट का दावा है कि आरोपी छात्रा ने 50-60 लड़कियों के नहाते हुए वीडियो रिकॉर्ड किए हैं.

छात्राओं के खुदकुशी करने वाली खबर अफवाह : 
एसएसपी विवेक सोनी के मुताबिक, इस मामले छात्राओं के खुदकुशी करने की बात पूरी तरह झूठी है। ये सिर्फ अफवाह है। दूसरी ओर, पुलिस ने एक छात्रा के सुसाइड करने की कोशिश की खबर को भी गलत बताया। यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिसर का भी कहना है कि केवल एक स्टूडेंट बेहोश हो गई थी, जो कि अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर है।

क्या है पूरा मामला?
शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे 100 से ज्यादा छात्राओं ने मोहाली यूनिवर्सिटी हॉस्टल में जमकर हंगामा किया था। जैसे-जैसे रात होती गई हंगामा बढ़ता गया। लड़कियों के परिजन और स्टूडेंट यूनियन ने भी  विरोध शुरू कर दिया। दरअसल, छात्राओं का आरोप है कि गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने 60 छात्राओं का नहाते हुए वीडियो बनाया था। बाद में उसने इन वीडियोज को शिमला में रहने वाले एक पुरुष मित्र को भेज दिया। उसी लड़के ने वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। इसी को लेकर छात्राओं ने जमकर बवाल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *