khan_sir

यूट्यूब पर खान सर (Khan sir) और संदीप माहेश्‍वरी (Sandeep Maheswari) की फैन फॉलोइंग जबर्दस्‍त है. खान सर एजुकेशन तो संदीप माहेश्‍वरी यूट्यूब की मोटिवेशनल कैटगरी में पॉपुलर हैं. हाल में इन दो दिग्‍गजों की मुलाकात हुई. संदीप माहेश्‍वरी के साथ इंटरव्‍यू में खान सर ने अपनी लाइफ जर्नी, शादी, स्‍टूडेंट के साथ रिश्‍ते पर बात की.

पटना के चर्चित टीचर खान सर (Khan sir) और मोटिवेशनल स्‍पीकर संदीप माहेश्‍वरी (Sandeep Maheswari) की हालिया मुलाकात का वीडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खान सर ने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया, उन्‍होंने बताया कि एक बार उन्‍होंने विधायक के लड़के को पीट दिया था.

खान सर ने संदीप माहेश्‍वरी को इस वीडियो में अपनी लाइफ जर्नी, पढ़ाने के तरीके और कई अनछुए पहलुओं को लेकर बात की. वीडियो में लोगों ने खान सर से सवाल भी पूछे. खान सर ने कहा क्‍लास के दौरान अगर कोई गलती करता है तो उसकी डंडे से पिटाई करने में भी गुरेज नहीं करते. खान सर ने वीडियो में एक किस्‍सा भी शेयर किया. उन्‍होंने बताया कि वह अपने पास एक डंडा भी रखते हैं, जो पुलिस का ही है. बोले- अगर पढ़ाई के दौरान किसी स्‍टूडेंट ने गलती की तो उसका पीटा जाना तय है.

संदीप माहेश्‍वरी को खान सर ने बताया कि एक बार तो उन्‍होंने विधायक के बेटे को पीट दिया था. इसके बाद वह अपना दल-बल लेकर आ गया था. विधायक का बेटा उनका स्‍टूडेंट था. हालांकि, विधायक के बेटे ने घर पर यह बिल्‍कुल भी नहीं बताया कि सर (खान सर) ने पीटा है, बस यह कह दिया था कि कोचिंग में पीटा गया है.विधायक खुद भी अपने बेटे के साथ आए थे. लेकिन, जैसे ही विधायक को पता चला कि खान सर ने उनके बेटे को पीटा है, इसके बाद तो उन्‍होंने भी अपने बेटे को पीटा था. वैसे, स्‍टूडेंट को पीटते हुए खान सर के कई वीडियो यूट्यूब पर भी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *