सोशल मीडिया पर महिलाओं के ग्रुप का एक चौंका देने वाला डांस वीडियो वायरल हो रहा है। इस नेटिजन्स तेजी से शेयर कर रहे हैं। आइये आपको भी दिखाते हैं ये वायरल वीडियो।
सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वायरल वीडियो देखने को मिल जाते हैं। जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। इन वीडियो के ही कारण इंटरनेट को दिलचस्प और मजेदार वीडियो का खजाना भी कहा जाता है। इस बीच कुछ महिलाओं का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यकीन मानिये वीडियो देख आप भी अपने आप से ये सवाल जरूर पूछेंगे कि आखिर ग्रेविटी कहां चली गई?
महिलाओं का जबरदस्त डांस
वायरल हो रहा महिलाओं का वीडियो अपने आप में एंटरटेनमेंट की गारंटी है। वीडियो में महिलाओं के एक ग्रुप को मजेदार तरीके से डांस करते हुए दिखाया गया है। वीडियो में दिख रहीं सभी महिलाएं साड़ी पहने डांस कर रही हैं।
किलर एक्सप्रेशन और सुपर-फास्ट डांस स्टेप
ढोल की थाप पर महिलाओं का किलर एक्सप्रेशन और सुपर-फास्ट डांस स्टेप सोशल मीडिया पर सनसनी बना हुआ है। इस वीडियो को जाहिर तौर पर एक गली में शूट किया गया है, जहां ढोल बजाने वालों की व्यवस्था की गई है। महिलाओं के डांस पर दूसरों को गाते और हूटिंग करते भी देखा जा सकता है। नेटिज़न्स ने मजाक में इसे जीरो ग्रेविटी डांस कहा है।
जीरो ग्रेविटी डांस!महिलाओं के इस जबरदस्त डांस वीडियो पर नेटिजन्स के मजाकिया कमेंट भी सामने आए हैं। कुछ ने वीडियो पर कमेंट किया है कि आखिर ग्रेविटी कहां चला गई। कुछ ने कमेंट में महिलाओं के डांस स्टेप का नाम पूछा है। तो कुछ ने इसे जीरो ग्रेविटी डांस करार दिया है।
