केरल के त्रिशूर में चालकुडी-वालपराई रूट पर एक हाथी बस के सामने आ गया. रिपोर्ट के मुताबिक, हाथी के रास्ते से हटने से मना करने पर चालक ने बस को करीब 8 किमी तक रिवर्स गियर में चलाया। बल्कि वह बस की तरफ भाग रहा था। इस बीच चालक ने बड़ी हिम्मत से काम लिया।
वैसे तो हाथी को शांत जानवर माना जाता है, लेकिन जब कभी ये अशांत होता तो सामने वाला मुश्किल में पड़ जाता है. उसके पास जान बचाकर भागने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचता. कुछ ऐसा ही हुआ एक बस ड्राइवर के साथ जिसे गुस्साए हाथी से बचने के लिए करीब 8 किलोमीटर तक सवारियों से भरी बस को रिवर्स गियर में चलाना पड़ा.
रिपोर्ट के मुताबिक, बस के सामने अचानक हाथी आ गया. वह गुस्से में बस की तरफ ही दौड़ता चला आ रहा था. मानो वह बस को टक्कर मारना चाहता हो. लेकिन तभी ड्राइवर समझदारी दिखाते हुए बस को पीछे लेने लगता है. लेकिन हाथी फिर भी नहीं मानता. वह बस का पीछा करना शुरू कर देता है.
ये देखकर ड्राइवर रिवर्स गियर में ही लगभग 8 किलोमीटर तक बस को पीछे की ओर लेकर जाता है. इसके चलते पीछे से आ रही गाड़ियों का रूट डाइवर्ट करना पड़ा. आखिर में ड्राइवर ने इस मुसीबत से निजात पा ली.
