हम भारतीय थोड़े अधिक मिलनसार होते हैं। इसका उदाहरण बसों, ट्रेनों, महानगरों में रोजाना देखने को मिलता है। ट्रेन में सफर के दौरान अगर आपने जनरल डिब्बा देखा है तो आप समझ गए होंगे कि हम किस बारे में बात कर रहे हैं। भारत में सड़कों का भी यही हाल है। ओवरलोड ट्रक हमारी सड़कों पर आम हैं। इतना ही नहीं, हम भारतीय 3-4 लोग आराम से बैठ सकते हैं। लेकिन एक तिस मार खान ने इन सब से आगे निकलकर बाइक पर इतने लोगों को बिठाया कि लोगों के चक्कर आ गए.

बाइक पर पूरा ‘घर’ लेकर चला एक शख्स!

इंटरनेट के समंदर में एक ऐसा वीडियो मिले है जिसे देखकर सिर चकरा जाएगा. इस वीडियो में एक शख्स पूरा ‘घर’ बाइक पर ले जाता दिखाई दिया. उसने बाइक पर अपनी पत्नी, पांच बच्चों, दो पालतू कुत्तों और घर का सामान रखा हुआ था.

ये शख्स मज़े से सड़क पर बाइक दौड़ा रहा था और पीछे सा आ रही एक गाड़ी ने वीडियो रिकॉर्ड कर ली.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

ट्विटर पर @Gulzar_sahab ने ये वीडियो शेयर किया है. वीडियो को 2.5 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है.

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया

वीडियो पर लोगों ने मज़ेदार रिएक्शन्स दिए. किसी ने कहा कि पता लगाओ कि बाइक कौन सी कंपनी की है. किसी को शख्स की गरीबी और मजबूरी नज़र आई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *