शरण ने कहा कि कॉमन एडमिशन टेस्ट में 98 पर्सेंटाइल हासिल करने के बावजूद, उन्हें तीन साल पहले भारतीय प्रबंधन संस्थान-बैंगलोर में एडमिशन नहीं मिला था. लिहाजा उनकी लोकप्रियता के चलते अब उन्हें प्रतिष्ठित संस्थान के गेस्ट स्पीकर के तौर पर बुलाया गया.

हर किसी का सपना होता है कि वो किसी बड़े कॉलेज में पढ़ाई करे. लेकिन भारी कॉम्पिटिशन के इस दौर में कई बार ये ख्वाब, सपना बन कर ही रह जाता है. शरण हेगड़े की कहानी भी कुछ ऐसी ही है. 20 लाख से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के साथ हेगड़े फाइनेंस विद शरण के नाम से एक अकाउंट चलाते हैं. लेकिन इस लोकप्रियता के बावजूद उनके दिल में एक कसक है. हेगड़े ने हाल ही में अपनी असाधारण यात्रा के बारे में खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि जिस कॉलेज में उन्हें एडमिशऩ नहीं मिला था आज वहां वो एक गेस्ट स्पीकर के तौर पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि ये पल उऩके लिए भावुक कर देने वाला था.

हाल ही में एक पोस्ट में, शरण ने कहा कि कॉमन एडमिशन टेस्ट में 98 पर्सेंटाइल हासिल करने के बावजूद, उन्हें तीन साल पहले भारतीय प्रबंधन संस्थान-बैंगलोर में एडमिशन नहीं मिला था. प्रतिष्ठित संस्थान में एडमिशन के लिए ठुकराए जाने के बाद, हेगड़े ने अमेरिका में अपनी डिग्री पूरी करने का फैसला लिया. हालांकि उन्हें कोलंबिया विश्वविद्यालय में एडमिशन मिल गया था, लेकिन कंटेंट क्रिएशन में करियर बनाने के लिए उन्होंने इसे छोड़ दिया.

लोकप्रिय फाइनेंशियल कंटेंट क्रिएटर

मौजूदा समय में हेगड़े भारत के सबसे लोकप्रिय फाइनेंशियल कंटेंट क्रिएटर हैं. वो धन प्रबंधन के बारे में बात करते हैं. अगर आप अक्सर इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपने उनकी कोई रील या पोस्ट जरूर देखी होगी. लिहाजा उनकी लोकप्रियता के चलते अब आईआईएम-बैंगलोर ने एक छात्र के रूप में नहीं, बल्कि प्रतिष्ठित संस्थान के गेस्ट स्पीकर के तौर पर उन्हें बुलाया गया.

सब अच्छे के लिए होता है

अब उनका मानता है कि जीवन एक बार फिर से घूम कर वहीं पहुंच गया है. उन्होंने लिखा, ‘कहानी का सार है- जो कुछ भी होता है, अच्छे के लिए होता है. आपको बस यह जानने की जरूरत है कि इसे एक अलग नजरिए से कैसे देखा जाए और इसे सर्वश्रेष्ठ कैसे बनाया जाए.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *