हॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड फिल्म है ‘अवतार’ 2009 के बाद 13 साल के लंबे इंतजार के बाद ‘अवतार’ का पार्ट 2 रिलीज हो गया है। अवतार: द वे ऑफ वॉटर ने पहले दिन ही साबित कर दिया है कि पार्ट वन की तरह यह फिल्म भी कमाई के मामले में नए रिकॉर्ड बनाएगी. 2 हजार करोड़ के बजट में बनी जेम्स कैमरून की फिल्म अवतार ने अपने ओपनिंग डे पर भारत में 41 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सभी को चौंका दिया है.
जबरदस्त ओपनिंग के साथ ही ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ने एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. इन कलेक्शन के आंकड़ों के साथ, अवतार पार्ट टू ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में मार्वल स्टूडियोज की कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। शुक्रवार को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘अवतार 2’ ने 41 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के मुताबिक इससे पहले स्पाइडर-मैन नो वे होम ने 38 करोड़, एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर ने 32.67 करोड़ और डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस ने 31.30 करोड़ रुपये बटोरे थे. इसने रिलीज के पहले दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 41 करोड़ की बंपर कमाई की। इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग डे पर अब तक का सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है।फिल्म अवतार इस रिकॉर्ड को तोड़ सकती थी, लेकिन रिलीज के वक्त फिल्म की एचडी कॉपी वेबसाइट पर लीक हो गई और मेकर्स को झटका लगा।
जेम्स कैमरन की “Avatar: The Way of Water” सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म है जिसका प्रशंसकों को 13 साल से इंतजार है। ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ ‘अवतार’ का सीक्वल है जो अपने विजुअल इफेक्ट और एक अलग कहानी के साथ एक बेहतरीन फिल्म थी। 2009 में आलोचनात्मक प्रशंसा के लिए जारी, अवतार: द वे ऑफ़ वॉटर, पेंडोरा और उसके निवासियों की कहानी को जारी रखता है। फिल्म में लेटेस्ट वीएफएक्स तकनीक का इस्तेमाल फिल्म को और बेहतर बना रहा है।
अवतार 2 की एड्वान्स बुकिंग
गुरुवार तक, Avatar: The Way of Water ने विभिन्न भाषाओं में 17 करोड़ से अधिक टिकट बेचे हैं, फिल्म अकेले अंग्रेजी 3D में 7.5 करोड़ एड्वान्स बुकिंग ले चुकी है। हिंदी में अवतार 2 ने भारत में 25 मिलियन टिकट बेचे हैं। इस फिल्म को 2000 करोड़ के बजट में बनाया गया है. यह काफी महंगी फिल्म है और फिल्म को उसी हिसाब से कमाई करनी होगी।