स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर का शुमार सबसे फिट क्रिकेटर्स में होता है, जिनकी मैदान पर चपलता देखते ही बनती है। उन्होंने कई मौकों पर अपनी फुर्ती से विरोधी टीम को हैरान किया है। सुंदर ने शुक्रवार को रांची के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही किया। उन्होंने पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क चैपमैन का हैरतअंगेज कैच लपका। चैपमैन बिना खाता खोले ही कॉट एंड बोल्ड हो गए। उन्होंने पांच गेंदें खेलीं।

दरअसल, चैपमैन ने ऑफ ब्रेक गेंद मिलने के बाद पैर निकालकर डिफेंस करने की कोशिश की लेकिन बॉल सुंदर के नजदीक पहुंच गई। ऐसे में सुंदर ने गेंद पर बाज जैसी नजर रखी और दाहिने तरफ फुल लेंथ डाइव लगा दी। उन्होंने हवा में उड़ते हुए एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़ा, जिसे देख खिलाड़ी और दर्शक दंग रह गए। सुंदर ने इससे पहले इसी ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर फिन एलन का शिकार किया। एलन ने 23 गेंदों में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 35 रन की पारी खेली और सूर्यकुमार यादव को कैच थमा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *