यह दक्षिण भारत का एक प्रसिद्ध शहर है, जिसका नाम है, ओरोविल। पोंडीचेरी का यह एक अनोखा और दिलचस शहर है। जिसको यूनिवर्सल सिटी के नाम से जाना जाता है।
यह चेन्नई से 150 किलोमीटर की दूरी पर सथित है। 24000 से ज्यादा आबादी वाले इस शहर में करीब 50 देशों के लोग आकर बसे हुए हैं।
इस शहर की खास बात यह है कि, यहां पूरी दुनिया तथा सभी धर्मों, जाति, समूह, वर्ग और पंथ के लोग एक साथ मिलकर बिना किसी लड़ाई झगडे के शांति से निवास करते है। यहां राजनीति, धर्म और पैसे की कोई जरूरत नही है।
सच में यहां ना तो पैसा चलता है और ना ही की सरकार। यह शहर 1968 में एक सोसाइटी के द्वारा एक परियोजना के तहत बनाया गया था।
यहां बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं और बिजली मुफ्त है। स्कूली शिक्षा भी मुफ्त है और कोई परीक्षा नहीं है। बच्चों को अपनी पसंद के विषय और अपनी गति से सीखने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
यहां कि सदस्य मासिक रूप से एक निश्चित राशि का योगदान करते हैं और फिर दी की गई व्यक्तिगत वस्तुओं के लिए भुगतान किए बिना उन्हें जो भी आवश्यक लगता है वे ले भी लेते हैं।
यहां के लोग धार्मिकता पर कम आध्यात्मिकता पर ज्यादा बल देते है।
इस शहर के केंद्र में एक मंदिर भी है। पर यहां किसी भगवान की पूजा नहीं की जाती। बल्कि यहां लोग योग करते हैं और खुद को तंदरुस्त रखते हैं।
यहां मंदिर के भीतर लोग बैठकर मन की शांति के लिए मौन भी रखते है। इस परिसर के आसपास के क्षेत्र को प्रशांत क्षेत्र कहा जाता है। इस प्रशांत क्षेत्र में बारह बगीचों वाला स्वयं मातृमंदिर, बारह पंखुरियां और भविष्य की झीलें, रंगभूमि और बरगद का पेड़ जैसी संरचनाएं अवस्थित है।