Ranjeet Daughter Divyanka Bedi: रंजीत (Ranjeet) बॉलीवुड का जाना-माना नाम हैं। बॉलीवुड फिल्मों (Bollywood Films) का हीरो विलेन के बिना कुछ भी नहीं है। हीरो को हीरो बनाने में विलेन की भी बड़ी भूमिका होती है। खलनायक और नायक के बीच लड़ाई चलती रहती है और कई बार खलनायक नायक पर हावी हो जाता है। कहा जाए तो विलेन हीरो को बराबर टक्कर देता है।

बॉलीवुड के ऐसे ही एक विलेन हैं रंजीत, जो कई हिट फिल्मों में नजर आए और बड़े-बड़े हीरो-हीरोइन के साथ काम किया। एक समय था जब रंजीत के नाम से लोग डर जाते थे। हालांकि रंजीत असल जिंदगी में काफी टोटल हैं। रंजीत के बच्चे अब बड़े हो गए हैं और वह एक बेहद खूबसूरत बेटी के पिता हैं।

दिव्यांका बेदी रंजीत यानी गोपाल बेदी की बेटी (Ranjeet Daughter Divyanka Bedi) हैं। वह दूसरे स्टार किड्स की तरह सुर्खियां बटोरती नहीं हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिव्यांका बेहद खूबसूरत हैं और लुक में किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं। दिव्यांका रंजीत और अलोका बेदी की बेटी हैं। रंजीत की बेटी ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़ी हैं। दिव्यांका बेदी एक फैशन डिजाइनर हैं। वह कई सेलेब्स के लिए डिजाइन भी करती हैं। दिव्यांका बेदी एक फैशन डिजाइनर और ज्वैलरी डिजाइनर हैं। दिव्यांग ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी डिजाइनिंग की कई तस्वीरें शेयर की हैं।

दिव्यांका बेदी अपने लुक पर काफी ध्यान देती हैं। वह एक फिटनेस फ्रीक भी हैं। दिव्यांका बेदी का निकनेम गिगी है। वह इसी नाम से इंस्टाग्राम पर हैं और पापा रंजीत के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी उन्हें इसी नाम से बुलाते हैं। वह बिल्कुल पापा की तरह हैं। उनका एक भाई है, जिसका नाम चिरंजीवी बेदी है। वह अपने भाई के बेहद करीब हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिव्यांका के बॉयफ्रेंड डेनियल मैक्ली हैं। दोनों साथ में टाइम स्पेंड करते हैं और वेकेशन पर भी साथ नजर आते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के साथ फोटो शेयर करते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *