बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस काजोल की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड की कई एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस ने चाहे सिमरन का किरदार हो या अंजली का सब में मानो जान ही डाल दी हो। फैंस उनकी एक्टिंग के दीवाने हैं।

बता दें कि फैंस एक्ट्रेस की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती और ड्रेसिंग सेंस के भी दीवाने हैं। लेकिन एक बार उन्होंने ऐसी ड्रेस पहन ली थी। जिसके चाल उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा था। जिसके बारे में सुनकर उनके फैंस काफी ज्यादा हैरान हैं।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस काजोल सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती है। वो आए दिन कोई-न-कोई बेहतरीन पोस्ट अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। फैंस उनकी पोस्ट को बहुत पसंद करते हैं। वे काजोल की पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते नज़र आते हैं। लेकिन हाल ही में उनकी एक तस्वीर एक बार फिर उन्हें सुर्खियों में खींच लाई है।

बता दें कि 90 की दशक में एक्ट्रेसेस का बिकिनी पहनने का ट्रेंड सा चल गया था। जिसके बाद हर एक एक्ट्रेस लोगों के बीच चर्चा में रहने के लिए बिकिनी पहनने लग गई थी। ऐसा ही कुछ किया काजोल ने। जब एक्ट्रेस ने कुछ ही फिल्में की थी, तब उन्होंने पॉपुलर होने और अपना करियर आगे बढ़ाने के लिए एक बार बिकिनी पहन ली थी। जिसके बाद उन्हें लोगों की तरफ से तारीफें कम और ट्रोलिंग का सामना ज्यादा करना पड़ा था।

काजोल की तस्वीर सामने आने पर लोगों का कहना था कि बिकिनी उसे ही पहननी चाहिए, जिसका फिगर अच्छा हो। वहीं काजोल के बिकीनी पहनने पर उन्हें ट्रोल किया गया। जिसके बाद एक्ट्रेस ने फिर कभी ऑनस्क्रीन बिकिनी नहीं पहनी। जबकि काजोल की बेटी न्यासा आए दिन बिकिनी में अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। जिन्हें उनके फैंस काफी ज्यादा पसंद करते हैं। एक्ट्रेस की बेटी न्यासा आए दिन सोशल मीडिया पर जलवे बिखेरती नज़र आती हैं।

वहीं अगर बात करें काजोल के वर्कफ्रंट की तो एक्ट्रेस जल्द ही दो बड़ी फिल्मों में नज़र आएंगी। काजोल जल्द ही फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढ़ा’ और ‘लास्ट हुर्राह’ में दिखेंगी। फैंस को उनकी इन दोनों फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि एक्ट्रेस की ये दोनों फिल्में इसी साल यानी साल 2022 में ही रिलीज़ होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *