सोशल मीडिया पर डांस के ढेरों वीडियो देखने के लिए मिलते हैं, डांस के सभी वीडियो लोगों को बेहद मजेदार लगते हैं, सोशल मीडिया पर लोगों का सबसे ज्यादा पसंदीदा डांस वीडियो भी होता है, अक्सर लोगों को डांस वीडियो बनाना और डांस वीडियो देखना बेहद मजेदार लगता है,

वैसे तो डांस कई तरह का होता है लेकिन लोग किसी भी शादी विवाह या प्रोग्राम में मस्ती के लिए नागिन डांस करते हुए नजर आ जाते हैं, नागिन डांस लोगों को बेहद दिलचस्प लगता है, आज के इस वीडियो में एक ननंद और भाभी मिलकर बरात में नागिन डांस करते हुए नजर आ रही हैं।


वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि गांव में किसी की बारात जा रही है, बैंड बाजा की आवाज में नागिन धुन बताया जा रहा है, नागिन धुन पर एक ननंद और भाभी मिलकर जबरदस्त नागिन डांस कर रही हैं। इस वीडियो में भाभी जी गुलाबी रंग का साड़ी पहनकर सर पर लंबा घुंघट किए अपने हाथों को नागिन बनाकर फन फैलाए खतरनाक नागिन डांस कर रही हैं,

वहीं दूसरी ओर हरे रंग का सूट पहनी ननंद भाभी के सामने अपने हाथों से बीन बजा रही है, दोनों एक दूसरे के साथ लोटपोट होकर बहुत ही कमाल का डांस कर रही हैं, कुछ लोग इनके मस्ती भरे डांस को अपने अपने फोन के कैमरे में कैद कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर भाभी और ननद का डांस वीडियो लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, लोग इस वीडियो को देखकर बोल रहे हैं कि ऐसा नागिन डांस पहले कभी नहीं देखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *