बिटुपन और प्रार्थना एक दूसरे से प्यार करते थे. लेकिन लाइलाज बीमारी के कारण प्रार्थना की मौत हो गई. ‘जब तक मौत हमें अलग न कर दें’ का वादा करते हुए बिटुपन ने प्रार्थना की मांग भरी और माला पहनाई. प्रार्थना के शव से लिपटकर काफी देर तक बिटुपन लेटा रहा. इसे देख लोगों की आंखों में आंसू आ गए.

एक तरफ देश में श्रृद्धा मर्डर केस लोगों की जुबान पर है. वहीं, दूसरी असम में लाइलाज बीमारी के कारण हुई लड़की की मौत पर उसके प्रेमी ने जो किया उसे जानकर सोशल मीडिया पर लोगों की आंखों में आंसू ला गए. सोशल मीडिया पर इस कपल के प्यार की चर्चा हो रही है. लोग कह रहे हैं कि प्यार ऐसा होता न कि आफताब ने श्रृद्धा के साथ जो किया वैसा.

खबर के मुताबिक, असम के राहा गांव में लाइलाज बीमारी के चलते 18 नवंबर को प्रार्थना नाम की लड़की की मृत्यु हो गई थी. उसकी अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी. इस दौरान उसके प्रेमी बिटुपन ने सभी के सामने प्रार्थना की मांग भरी और आंखों में आंसू लिए शव से लिपट गया. इस दृश्य को देखने वाला वहां मौजूद हर एक व्यक्ति अपने आंसू नहीं रोक सका. इस वाक्ये के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. लोग प्रार्थना और प्रेमी बिटुपन का प्यार की दुहाई दे रहा हैं और आफताब ने जो श्रृद्धा के साथ किया उसका जिक्र कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *