बॉलीवुड स्टार विक्की कौशल और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दोनों ने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है। अब हाल ही में दोनों की एक साथ एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें ये दोनों बाथटब में लेटे हैं। वायरल तस्वीरों में कियारा आडवाणी ब्लैक कलर की ब्रालेस स्ट्रैपलेस ड्रेस में विक्की कौशल के साथ बाथटब में लेटी है, इस दौरान कियारा ने अपने बालों को खुला रखा है।

वहीं विक्की कौशल ब्लैक कलर की शर्ट में नजर आ रहे हैं। फोटो में साफ देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे में कितना खोए हुए है। ये फोटो विक्की और कियारा के नए गाने से ली गई है। बता दे यह गाना विक्की कौशल और कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म ‘गोविंदा नाम मेरा’ का है। इस गाने का नाम ‘बना शराबी’ है। इस गाने में विक्की और कियारा रोमांस करते नजर आ रहे हैं इस गाने को मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल ने गाया है। विक्की और की ये फिल्म कॉमेडी, रोमांस और सस्पेंस से भरपूर होने वाली है।

फिल्म में आपको विक्की कियारा आडवाणी के साथ-साथ भूमी पेडनेकर के साथ ही रोमांस करते दिखाई देंगे। इनके अलावा फिल्म में अपारशक्ति खुराना, बीना नायर और आसिफ बसरा भी नजर आएंगे। इन सब के अलावा बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन का फिल्म में कैमियो रोल है, अपने इस छोटे से रोल से एक्टर सबको खूब हंसाते दिखाई देंगे। गोविंदा नाम मेरा फिल्म को 16 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों की वजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *