मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह दमदार कॉमेडी के साथ ही अपने बेटे गोला को लेकर भी अक्सर चर्चाओं का विषय बनी रहती है, जब से भारती ने बेटे को जन्म दिया है।

उसके बाद से ही सोशल मीडिया पर आए दिन अपने बेटे से जुड़ी वीडियो और फोटो को भारती शेयर करती हुई नजर आती है, बहुत छोटी उम्र में ही भारती के बेटे ने सोशल मीडिया पर बड़ी लोकप्रियता हासिल कर ली है।

हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो भारती ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने बेटे का शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि हर हर शंभू गाने पर भारती का बेटा गोला नाचता हुआ नजर आ रहा है।

भारती का बेटा जैसे-जैसे बड़ा होता जा रहा है वैसे ही उसकी शरारते भी बढ़ती जा रही है। इससे पहले भी गोला से जुड़े कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा पसंद किए गए हैं। भारती अक्सर अपने बेटे से जुड़ी जानकारियों को साझा करना पसंद करती है। यही कारण है कि बहुत कम समय में भारती के बेटे ने भी उनकी तरह लोकप्रियता हासिल कर ली है।

यह सारी जानकारी इंटरनेट से ली गई है Gujarat Metro न्यूज़ इसकी खुद से पुष्टि नहीं करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *