भारत देश में कई ऐसे व्यक्तित्व हुए जिन्होंने अपने कामए भावए और विचार से देश के साथ.साथ विश्व पटल पर भी अपनी पहुंच बनाई है।
आज भी लोग इनको मानते हैं और इनके बताए हुए रास्ते पर चलते हैं। आज हम ऐसे ही 8 विश्वप्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व की चर्चा करेंगे।
महात्मा गांधी
भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में जब भी सेनानियों की बात होती है तो जो नाम सबसे पहले उभरकर आता हैए वो महात्मा गांधी का है। ये एक ऐसे सामान्य व्यक्ति थे जो श्सादा जीवन उच्च विचारश् में विश्वास रखते हुए शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलते थे।
2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर इलाके में जन्मे महात्मा गांधी ने भारत को स्वतंत्र करने के लिए कई आंदोलन चलाए जिसमे लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इनको आज राष्ट्रपिता से संबोधित किया जाता है और इनके जन्म दिवस के दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मदर टेरेसा
एक बेहद धनधान्य और संपन्न परिवार में जन्मी मदर टेरेसा ने घरए परिवार और सुख को त्याग कर दिया। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन एक नन बनकर समाज की सेवा में समर्पित कर दिया था।
सन् 1929 में वे भारत आई और कोलकाता में सन् 1950 में मिशनरीज ऑफ चैरिटी नामक संस्था की स्थापना की। उनके उदार हृदय और सेवा भावना को संपूर्ण विश्व ने सराहा। इनको भारत रत्न के साथ.साथ मनुष्य जाति की सेवा के लिए नोबल पुरस्कार से भी नवाजा गया
स्वामी विवेकानन्द
सन् 1893 में अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले स्वामी विवेकानन्द एक विश्वगुरु थे। उस सभा में उन्होंने सबका दिल जीत लिया।
आज भी उनके विचारों और अध्यात्म को पूरे विश्व में फैलाया जाता है। उनके द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन लगातार संचालित हो रहा है। उन्होंने लोगों को शिक्षाए वेदांत और मानव विकास पर जागरूक किया। इसके लिए उन्होंने कई देशों की यात्रा की।