पत्रकारिता को पहले अच्छी आय वाले प्रोफेशन के रूप में नहीं देखा जाता था। लेकिन अब ये बात नहीं है और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि जाने माने कमेंटेटर भी पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना भाग्य आज़मा रहे हैं। इस लेख में हम भारत के शीर्ष 7 उच्चतम भुगतान वाले समाचार एंकरों के विषय में जानेंगे।

अर्नब गोस्वामी

अर्नब रंजन गोस्वामी रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के प्रबंध निदेशक और मुख्य संपादक हैं। अर्नब गोस्वामी भारत के सबसे अधिक वेतन पाने वाले समाचार एंकर हैं और इनकी वार्षिक वेतन लगभग 12 करोड़ रुपए है। 47 वर्षीय अर्नब गोस्वामी गुवाहाटी से हैं। वह एक मुखर पत्रकार के रूप में जाने जाते हैं और समाचार को प्रदर्शित करने का उनका स्टाइल अद्वितीय और अद्भुत है। हमने उनकी शानदार पत्रकारिता “द नेशन वॉन्ट्स टू नो” और “पूछता है भारत” जैसे कार्यक्रम में देखा है।

राजदीप सरदेसाई
भारत में सर्वाधिक भुगतान पाने वाले पत्रकारों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं राजदीप सरदेसाई। इनकी वार्षिक वेतन लगभग 10 करोड़ रुपए है। उनकी गज़ब की कम्युनिकेशन स्टाइल और तर्क प्रस्तुत करने की कला उन्हें एक विशिष्ट पहचान देते हैं। कभी-कभार वह ज़मीनी स्तर की रिपोर्टिंग भी कवर करते हैं। वर्तमान में वह इंडिया टुडे समूह में एक परामर्शदात्री संपादक हैं, साथ ही इंडिया टुडे टेलीविज़न के एंकर भी हैं।
निधि राज़दान
भारत की टॉप हाईएस्ट पेड न्यूज़ एंकर्स की सूची में तीसरे स्थान निधि राज़दान पर हैं। वर्तमान में वह न्यूज़ चैनल NDTV की सीनियर एडिटर और एक लोकप्रिय न्यूज़ एंकर हैं। वह ‘NDTV 24 × 7 न्यूज़ शो’ तथा ‘लेफ्ट, राइट एंड सेंटर’ कार्यक्रम की मुख्य एंकर है। उन्होंने दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान पत्रकारिता की डिग्री हासिल की है। इनकी वार्षिक वेतन लगभग 4 करोड़ रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *