सिविल जज वर्ग-2 में इंदौर की आयुषी श्रीवास्तव ने 80वीं रैंक हासिल कर सिविल जज बनी है। सिविल जज बनने के लिए आयुषी ने 6 साल मेहनत की। आयुषी ने अपनी इस सफलता को लेकर कहा कि उन्होंने प्लान करके पूरी तैयारी की। इसके साथ ही एस्पायरेंट्स के लिए भी टिप्स एंड ट्रिक बताई। आयुषी का कहना है कि 2016 से उन्होंने इसकी तैयारी शुरू की। पांच साल के बीएएलएलबी की पढ़ाई के साथ उन्होंने सिविल जज वर्ग-2 की तैयारी की। उन्होंने कहा कि वह शुरू से ही लॉ की फील्ड में जाना चाहती है। इसलिए वे इसकी तैयारी में जुटी रही।

दो बार इंटरव्यू फेस किया पर नहीं हुआ सिलेक्शन
उन्होंने कहा कि पिछले 6 साल से मेहनत करने के बाद उन्हें ये सफलता हाथ लगी है। इसके पहले वे दो बार इंटरव्यू तक फेस कर चुकी है। लेकिन उस वक्त उनका सिलेक्शन नहीं हुआ। बावजूद इसके उन्होंने खुद को मोटिवेट किया और लगातार सिविल जज बनने की राह पर आगे बढ़ती रही। आज इसी परिश्रम का नतीजा है कि उन्हें ये सफलता मिली है। आयुषी ने चमेली देवी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई पूरी की है। आयुषी के पिता अनिल श्रीवास्तव रियल स्टेट का काम करते है। जबकि उनकी मम्मी रश्मि इंदौर में गवर्नमेंट स्कूल में टीचर है।


प्लान करके पढ़ाई की और वीकनेस को दूर किया
आयुषी बताती है कि उन्होंने सिविल जज बनने के लिए पूरी प्लानिंग के साथ पढ़ाई की। रोज का टाइम टेबल बनाया। हर सब्जेक्ट्स को कितना समय देना है यह तय किया। उसके अनुसार ही सभी सब्जेक्ट पढ़े। साथ ही उन्होंने अपनी वीकनेस को जाना और इस वीकनेस को धीरे-धीरे दूर किया। उन्होंने कहा कि वे चार पर इस एग्जाम के लिए अटेंप्ट कर चुकी थी सभी में 100% दिया। मेन्स की एग्जाम देने के बाद उन्हें उम्मीद थी कि इस बार उनका सिलेक्शन हो जाएगा।

अपनी कमियों को दूर कर आगे बढ़े
उन्होंने कहा कि – अगर आप असफल हुए है तो आपको यह मानना होगा कि आप असफल हो चुके है। आपको अपनी आगे की राह खुद तय करना होगी। आगे कंसिस्टेंट रहे। आपकी जो भी कमी रही है उसे दूर करें और फिर एग्जाम दे। इसके साथ ही आपको संयम रखने की भी जरूरत है। साथ ही अपने काम पर भी भरोसा रखिए।

मेहनत देख लगा सिलेक्शन होगा
आयुषी के पिता अनिल श्रीवास्तव बताते है कि बेटी एग्जाम को लेकर जिस प्रकार मेहनत कर रही थी उससे यह लग रहा था कि इस बार उसका सिलेक्शन हो जाएगा। सिविल जज बनने के लिए बेटी ने काफी मेहनत की है। उसी मेहनत का परिणाम है कि उसे यह सफलता मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *