Entertainment News Of The Day 23th August 2022: 23 अगस्त को मनोरंजन जगत से कई बड़ी खबरें सामने आई हैं। बिग बॉस फेम और बीजेपी नेता सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। ‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3) को लेकर फैन्स के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। डायरेक्टर सुभाष कपूर ने फिल्म की स्टारकास्ट को फाइनल कर लिया है। ड्रग्स केस से बाहर निकलने के बाद शाहरुख खान ने लाडले ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। रिलीज से पहले ही विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की फिल्म ‘लाइगर (Liger)’ ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई शुरू कर दी है। यहां पर आपको आज की ऐसी ही 5 खबरें पढ़ने को मिलेंगी।

सोनाली फोगाट का हुआ निधन
बीजेपी नेता और बिग बॉस फेम सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का अचानक निधन हो गया है। 42 वर्षीय सोनाली फोगाट का गोवा में हार्ट अटैक से निधन हो गया, इस खबर से ना केवल उनके फैन्स बल्कि इंडस्ट्री को भी बड़ा झटका लगा है।

उर्फी जावेद ने उड़ाया अक्षय कुमार की ‘रक्षाबंधन’ का मजाक
उर्फी जावेद अपनी बोल्ड अदाओं के साथ-साथ बेबाक बयानों को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उर्फी ने अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षाबंधन’ पर टिप्पणी की है। एक्ट्रेस ने फिल्म के कंटेंट पर सवाल उठाते हुए कहा, “यह फिल्म बनी ही क्यों है? उर्फी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मैंने रक्षाबंधन का ट्रेलर देखा था, तब मैंने सोचा है कि यह फिल्म आज से 30 साल पहले क्यों नहीं बनी। यह फिल्म तो 90 के दशक में रिलीज होनी चाहिए थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *