उर्फी जावेद हाल ही में मुंबई में स्पॉट हुई है जहां वो लैवेंडर रंग ही बैकलेस ड्रेस में नजर आयी, उर्फी ने पैपराजी से ढेर सारी बाते की। उर्फी ने आमिर खान और करीना कपूर की मूवी लाल सिंह चड्ढा के बारे में पूछे जाने पर कहा की उन्होंने ये मूवी अभी तक नहीं देखी है। इतना ही नहीं उर्फी जावेद ने बॉयकॉट ट्रेंड के ऊपर भी अपनी राय रखी है।
उर्फी जावेद को फोटोग्राफर्स ने हॉलीवुड एक्ट्रेस से तुलना करने की बात कही तो उर्फी जावेद का रिएक्शन देखने वाला था। आपको बताते चलें की उर्फी जावेद बिग बॉस ओटीटी से लोगो की नजरों में आयी थी और अब अक्सर अपने फैशन और कपड़ो के चलते सुर्खियों में बानी रहती हैं। उर्फी को पसंद करने वालों की कमी नहीं है और वो एक अच्छी खासी फैन फॉलोइंग रखती हैं। उर्फी की दिल छू लेने वाली अदाएं देखने के लिए ये वीडियो जरूर देखें।
