बिजली-पानी के बाद पाकिस्तान में एक और संकट आ गया है। पाकिस्तान में इंटरनेट सेवा बेहद ठप है। पाकिस्तान में इंटरनेट यूजर्स को पिछले कुछ समय से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इसकी वजह केबल में खराबी है लेकिन रिपोर्ट का दावा है कि लोगों को अब इस समस्या से निजात नहीं मिलने वाली है. पाकिस्तान में इंटरनेट का संकट गहराता जा रहा है.

पाकिस्तान में भारी बारिश हो रही है। इस वजह से कुछ इलाकों में बाढ़ भी आई है। इस कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसका असर ऑप्टिकल फाइबर पर भी पड़ा है। पाकिस्तान में कुछ जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

इसका असर भविष्य में और बढ़ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, केबल कट की घटना के बाद पाकिस्तान टेलीकॉम कंपनी लिमिटेड और पाकिस्तान टेलीकॉम अथॉरिटी को सरकार की ओर से रिपोर्ट देने को कहा गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *