आरोपी महिला वीडियो में खुद को मैक्सिकन-अमेरिकी बताती और भारतीय-अमेरिकी महिलाओं के समूह पर हमला करती दिख रही है. महिला वीडियो में ‘‘मैं तुम भारतीय से नफरत करती हूं. ये सभी भारतीय अमेरिका इसलिए आते हैं क्योंकि वे एक बेहतर जिंदगी चाहते हैं” कहती नजर आ रही है. मैक्सिकन-अमेरिकी महिला की पहचान प्लानो की एस्मेराल्डा अप्टन के तौर पर हुई है.
सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने वाले ने एक व्यक्ति ने लिखा, ‘‘यह घटना टेक्सास के डलास में मेरी मां और उनकी तीन दोस्तों के साथ हुई.” वीडियो साझा करने वाले व्यक्ति की मां को वीडियो में मैक्सिकन-अमेरिकी महिला का विरोध करते हुए और नस्लीय गाली नहीं देने का अनुरोध करते हुए देखा जा सकता है.
This is so scary. She actually had a gun and wanted to shoot because these Indian American women had accents while speaking English.
Disgusting. This awful woman needs to be prosecuted for a hate crime. pic.twitter.com/SNewEXRt3z
— Reema Rasool (@reemarasool) August 25, 2022
वीडियो में आरोपी महिला यह भी कहती नजर आ रही है , ‘‘मैं जहां भी जाती हूं… तुम भारतीय हर जगह मिल जाते हो. अगर भारत में जीवन बेहतरीन है तो तुम यहां क्यों हो.” इसके बाद वह अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए चिल्लाती है और भारतीय-महिलाओं के साथ मारपीट करने लगती है.
प्लानो पुलिस के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी महिला एस्मेराल्डा अप्टन को गिरफ्तार किया. उस पर हमले, शारीरिक चोट पहुंचाने और आतंक भरी धमकी देने का आरोप लगाया गया है.
डेमोक्रेटिक पार्टी से नाता रखने वाली रीमा रसूल ने घटना की निंदा करते हुए ट्वीट किया, ‘यह बहुत भयावह है. उसके पास वास्तव में एक बंदूक थी और वह गोली चलाना चाहती थी…इस महिला के खिलाफ नस्लीय अपराध का मुकदमा चलाया जाना चाहिए.”
