ऑफिस स्ट्रेस यानी कि कामकाज के तनाव से लोगों में मानसिक और शारीरिक समस्याएं बढ़ रही हैं. एक्स्पर्ट्स की मानें तो युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक का प्रमुख कारण स्ट्रेस है.

हर दिन बढ़ता हुआ काम, नंबर की चिक-चिक, आसमान छूती महंगाई, शहरों में रहन-सहन का खर्चीला तरीका, बॉस की डिमांड कई बार इतने तनाव दे देती है कि हाइपरटेंशन और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियां हमें घेर ही लेती है.

ईएमआई से लेकर मेडिक्लेम तक
मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए फिट हिंदी ने पहले भी कई लेख लिखें हैं. जिसमें एक्स्पर्ट्स ने कई आसान और सरल उपाय सुझाए हैं. जिसमें योग, मेडिटेशन, हेल्दी लाइफस्टाइल, अच्छा खानपान, एक्सरसाइज का जिक्र है.

इस बार हम आप को उस ओर नहीं ले जा रहे हैं बल्कि ऑफिस या कंपनियों को अपने कर्मचारियों का ध्यान कैसे रखना चाहिए इस पर बात होगी.

ऑफिस के स्ट्रेस को कैसे कम किया जाए? ऑफिस में काम करने वालों के हित के लिए क्या सही है? वर्क इन्वायरॉन्मेंट (work environment) को बेहतर बनाने के लिए क्या किया जा सकता है? ऑफिस मैनेजमेंट को वहां काम करने वालों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल कैसे रखना चाहिए?

फिट हिंदी ने इन सवालों के जवाब डॉ शगुन सबरवाल, डायरेक्टर- साउथ एशिया रीजन एंड ग्लोबल मॉनिटरिंग, इवैल्यूएशन एंड लर्निंग, वीमेनलिफ्ट हेल्थ और मीमांसा सिंह तनवर, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट एंड हेड, फोर्टिस स्कूल मेंटल हेल्थकेयर प्रोग्राम, फोर्टिस हेल्थकेयर से जानने की कोशिश की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *