तारक मेहता का उल्टा चश्मा भारतीय टेलीविजन का सबसे बड़ा शो है। यह शो आज हर घर में लोकप्रिय है। इसकी लोकप्रियता के पीछे जेठालाल भी एक बड़ा कारण है। दिलीप जोशी को तो आप जानते हैं लेकिन उनकी पत्नी के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। आइए जानते हैं, जेठालाल और उनके परिवार के बारे में सारी जानकारी…


आपको बता दें कि जेठालाल शादीशुदा हैं, असल जिंदगी में उनकी पत्नी दयाबेन नहीं बल्कि कोई और है। जेठालाल यानी दिलीप जोशी का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी का नाम नियति जोशी और बेटे का नाम रूथविक जोशी है। वह एक पारिवारिक व्यक्ति हैं और परिवार के साथ समय बिताना पसंद करते हैं। उनकी शादी को 20 साल पूरे हो चुके हैं।

उनकी पत्नी का नाम जयमनला जोशी है। पत्नी के लाइमलाइट से दूर रहने के बावजूद दिलीप जोशी छोटे पर्दे के लोकप्रिय अभिनेता हैं। दिलीप के सोशल मीडिया अकाउंट पर आप उनकी फैमिली फोटोज देख सकते हैं.

फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से दिलीप जोशी की एंट्री
दिलीप जोशी ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उस फिल्म में वह रामू के रोल में नजर आए थे। इसके बाद उन्हें कई हिट फिल्मों और धारावाहिकों में सहायक भूमिकाओं में देखा गया। तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल से दिलीप जोशी को प्रसिद्धि मिली। इसी सीरियल से उन्हें घर-घर जाना जाता है। दिलीप जोशी पिछले साल जुलाई में इंस्टाग्राम पर आए थे। अब तक उनके एक मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।

सीरियल की बात करें तो लॉकडाउन के बाद शो में कई बदलाव हुए हैं. तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल में एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है। इस किरदार में राकेश बेदी नजर आएंगे। शो में रोशन सिंह सोढ़ी और गुरचरण सिंह की भूमिका निभाने वाली अंजलि मेहता, नेहा ने शो से विदाई ले ली है। उनकी जगह नए सितारों ने ले ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *