डिजिटल दुनिया में अक्सर बॉलीवुड सितारों की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, लेकिन उनके बचपन की तस्वीरें सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं. बी-टाउन सेलेब्स अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी थ्रोबैक फोटोज शेयर कर सुर्खियों में आ जाते हैं, जिसे उनके फैंस बड़े चाव से देखते हैं. अब एक और बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है. जिसे देखकर उस मशहूर शख्सियत को पहचानना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. तो अंदाजा लगाइए आखिर कौन है ये एक्ट्रेस? क्या हुआ…पता नहीं। तो चलिए हम आपको एक संकेत देते हैं। यह अभिनेत्री 4 दशक से इंडस्ट्री में है और नवजोत सिंह सिद्धू के बाद
वह अपनी हंसी को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में रहती हैं।

शायद अब तक आप समझ ही गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां… हंसी की देवी अर्चना पूरन सिंह हैं जो 40 साल से इंडस्ट्री में काम कर रही हैं और जब भी वो हंसती हैं तो दुनिया कांप उठती है. द कपिल शर्मा शो में परमानेंट जज के तौर पर नजर आने वाली अर्चना पूरन सिंह इस तस्वीर में बेहद क्यूट लग रही हैं. मुंह में उंगली लिए बैठी अर्चना पूरन सिंह की यह तस्वीर तब की है जब वह महज एक साल की थीं। फिलहाल एक्ट्रेस की उम्र 59 साल है।

40 साल से अभिनय
अर्चना पूरन सिंह 80 के दशक से लगातार काम कर रही हैं और काफी लोकप्रिय हैं। उन्हें कॉमेडी रियलिटी शो में भी काफी पसंद किया जाता है। द कपिल शर्मा शो से पहले वह कॉमेडी सर्कस जैसे शो को जज भी कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में भी काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *