उन्होंने अपने पति को देश के लिए कुर्बान होते देखा इसलिए वो दूसरों का दुःख ज़्यादा बेहतर समझ पाती हैं. कोच्चि की 43 वर्षीय कृष्णा ने क्रॉस-कंट्री मोटरसाइकिल यात्रा की. इस यात्रा का मकसद हाल ही में शहीद रक्षा कर्मियों को श्रद्धांजलि देने और उनकी विधवाओं को प्रोत्साहित करना था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृष्णा नाम की महिला ने केवल तीन महीनों में पूर्वोत्तर, दक्षिण और मध्य भारत के राज्यों को कवर करते हुए 9,000 किलोमीटर का सफर पूरा किया.

11 अप्रैल से शुरू हुई यात्रा
द इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार, वह 11 अप्रैल को अपनी यात्रा की शुरुआत की. 26 जुलाई तक अपने मिशन को पूरा करके वापस अपने घर लौटी.

कृष्णा एक रेडियो जॉकी हैं
बता दें कि कृष्णा सिर्फ 19 साल की थीं, जब उन्होंने के हादसे में अपने पति वायु सेना के अधिकारी शिवराज को खो दिया था. इस पहाड़ जैसे गम के तीन महीने के बाद उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया.
पति के गुजरने के बाद बहादुर कृष्णा ने खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया. उन्होंने न सिर्फ केवल अपनी पढ़ाई पूरी की बल्कि परिवार चलाने के लिए ऑल इंडियन रेडियो में एक कैजुअल आर्टिस्ट की नौकरी भी की. वह एक रेडियो जॉकी हैं और प्रसार भारती के रेनबो एफएम चैनल के साथ काम करती हैं. अपने सफर के दौरान उन्होंने पूरे भारत में 25 आकाशवाणी स्टेशनों का दौरा किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *