कुदरत ने आज भी कई खूबसूरत राज हमसे छुपाए हैं। हम अपने आस-पास के जानवरों को देखने के इतने आदी हैं कि जब प्रकृति अपनी कुछ खूबसूरत कृतियों को हमारे सामने लाती है, तो हम हैरान रह जाते हैं। कुदरत का ऐसा ही एक करिश्मा एक बार फिर देखने को मिला है.

प्रकृति का करिश्मा मंदारिन डक
इस मंदारिन डक की एक झलक आपका दिल जीत लेगी। मंदारिन बतख ज्यादातर चीन और जापान में पाए जाते हैं। दुर्लभ होने के कारण लोग इस प्यारे पक्षी के बारे में बहुत कम जानते हैं। इसे देखने के बाद ऐसा लगता है जैसे अलग-अलग रंगों के अलग-अलग शेड्स किसी कैनवास पर बिखेर दिए हों। मूल रूप से चीन और जापान में पाए जाने वाले मंदारिन बतख छोटे तालाबों, झीलों में रहना पसंद करते हैं। खास बात यह है कि इनके पंख इतने मजबूत होते हैं कि ये उड़कर पेड़ तक पहुंच सकते हैं।

सोशल मीडिया पर आया खूबसूरत वीडियो

मैंडेरिन बत्तख में सबसे ज्यादा ख़ास उनके पंख होते हैं. ट्विटर पर @gunsnrosesgirl3 नाम के अकाउंट से इनकी खूबसूरती से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया गया है. लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं.

एक ही मादा से बनाते हैं संबंध
मैंडरिन बत्तखों की प्रजाति में नर बत्तख पेड़ में होल बनाते हैं और मादा बत्तख इसमें अंडे देती हैं. इनकी एक बड़ी खासियत ये भी है कि नर पक्षी एक ही मादा से संबंध बनाते हैं. इसी खास वजह से चीन और जापान जैसे देशों में इन्हें प्यार और निष्ठा का प्रतीक माना जाता है. शादी के अवसर पर इन्हें दुल्हन को उपहारस्वरूप भेंट किया जाता था. पहले ये बत्तख चीन से बाहर भेजे जाते थे लेकिन 1975 के बाद इस पर रोक लगा दी गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *