वर्तमान समय शिक्षा और तकनिकी का समय है जहाँ पर रीती-रिवाज के नाम ओअर होने वाले ढकोसलों की कोई जगह नहीं हैं। लेकिन आज भी देश-विदेश में कई कुरीतियाँ व्याप्त हैं और उनका अनुसरण आज भी किया जाता हैं। हम भी आपको आज ऐसी की एक परंपरा के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद निर्दयी हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में।

एक परंपरा ऐसी है जहाँ अगर घर के मुखिया की मौत हो जाती है तो उसकी सजा महिलाओं को जिंदगी भर भुगतनी पड़ती हैं। इंडोनेशिया के पापुआ गिनी द्वीप पर रहने वाली दानी जनजाति के लोग दुनिया की सबसे दर्दनाक और क्रूर परंपरा निभाने के लिए मशहूर हैं। इस परंपरा के अनुसार दानी जनजाति में परिवार के मुखिया की मौत का शोक जताने के लिए परिवार की महिलाओ के दोनों हाथों की कुछ उंगलियां काट दी जाती है।

इससे मरने वाले की आत्मा को शांति मिलती है। लेकिन इस दौरान महिलाओं के साथ जो होता था वो किसी के भी रूह को कंपा दे। उंगली काटने से पहले महिलाओं की उंगलियों को रस्सी से बांध दिया जाता था, ताकि खून का प्रवाह रुक जाए। उसके बाद कुल्हाड़ी से उनकी उंगलियों को काटा जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *