दोस्तों आप लोगों ने अक्सर देखा होगा कि जब कोई कहीं जा रहा होता है और अगर बिल्ली रास्ता काट दे तो लोग वहीं रुक जाते हैं और बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ मानते हैं। आखिर इसके पीछे की असली वजह क्या है।

तो दोस्तों आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम यही जानेंगे कि बिल्ली का रास्ता काटना अशुभ क्यों होता है आइए जानते हैं।

दरअसल दोस्तों पहले के समय में जब किसी भी गाड़ी का अविष्कार नहीं हुआ था। तो हम सबको पता है कि सब लोग बैलगाड़ी और घोड़ागाड़ी का ही इस्तेमाल करते थे। और जब वह लोग रात में बैलगाड़ी और घोड़ागाड़ी से कहीं जाते थे।

तो जब बिल्ली रास्ता काटती थी तो घोड़ा या बैल डर जाता था और वहीँ रुक जाता था क्योंकि हम सबको पता है कि बिल्ली की आंखें रात को कितना चमकती है और उससे ही देखकर बैल या घोड़ा रुक जाता था।

और फिर घोड़ा या बेल काफी देर तक वहां से आगे नहीं बढ़ता था और फिर लोगों को बहुत देर होने लगती थी। और तभी से धीरे-धीरे यह एक अंधविश्वास बन गया है की बिल्ली का रास्ता काटना शुभ होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *