हिंदू धर्म में गंगा नदी का एक खास स्थान है और इसे सबसे पवित्र नदी माना गया है और इसे जुड़ी सबसे खास बात यह है कि इस नदी का पानी कभी खराब नहीं होता है। ऐसा माना जाता है कि गंगा नदी में स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं। लेकिन यह सवाल आपके मन में भी आता होगा कि ऐसी क्या खासियत है कि गंगा का पानी कभी खराब नहीं होता है?

तो दोस्तों आज की इस पोस्ट के माध्यम से हम जानेंगे कि गंगाजल कभी खराब क्यों नहीं होता है? तो चलिए जानते हैं

दरअसल गंगा नदी हिमालय की कोख गंगोत्री से निकलकर कई चट्टानों से होती हुई हरिद्वार में अलकनंदा से मिलती है और इसमें गंधक , सल्फर , खनिज , खास लवण और जड़ी बूटियां मिल जाती है और इसी कारण से यह जल कहीं ज्यादा शुद्ध और और औषधिय गुणों से परिपूर्ण हो जाता है।

वैज्ञानिक शोधों के अनुसार गंगाजल में ऐसे जीवाणु होते हैं जो पानी को सड़ाने वाले कीटाणुओं को पैदा ही नहीं होने देते हैं।

और गंगाजल में बैट्रियां फोस नामक बैक्टीरिया पाया जाता है। यह पानी के अंदर रसायनिक क्रियाओं से उत्पन्न होने वाले अवांछनीय पदार्थों को खाता रहता है इससे जल की शुद्धता बनी रहती है। गंगा के पानी में गंधक की प्रचुर मात्रा हैं , इसलिए यह कभी खराब नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *